फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Road accident in azamgarh three youths died in bikes collision one in critical condition

दर्दनाक हादसा: आजमगढ़ में बाइकों की भिड़ंत में तीन युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर

Fri, 13 May 2022 07:45 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 13 May 2022 07:45 PM IST
सार

आजमगढ़ के उफरी गांव निवासी मनोज (27) अपने दोस्त अजय (26) के साथ बाइक से बाजार जा रहा था। पलिया गांव के पास सामने आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। मौके पर ही मनोज और अजय की मौत हो गई। दूसरे बाइक पर सवार गौरव (24) ने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया।  

विज्ञापन
Road accident in azamgarh three youths died in bikes collision one in critical condition
अस्पताल पहुंचे मृतकों के परिजनों में मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ के पलिया गांव के पास शुक्रवार दोपहर रफ्तार का कहर नजर आया। दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन


फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के उफरी गांव निवासी मनोज यादव (27) पुत्र राजमन यादव अपने दोस्त अजय यादव (26) पुत्र रामलवट यादव के साथ बाजार जा रहा था। फूलपुर कोतवाली के पलिया गांव के पास पहुंचा ही था कि सामने से आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में मनोज यादव और अजय यादव की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन


जबकि गंभीर रूप से घायल गौरव यादव (24) पुत्र अनिल यादव व कृष्ण कुमार (25)  पुत्र पलकधारी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था। गौरव यादव ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं कृष्ण कुमार का उपचार चल रहा है। गौरव व कृष्ण कुमार फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के गोबरहा गांव के रहने वाला था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल कृष्ण कुमार का उपचार चल रहा है। मृतकों के घर चीखपुकार मची हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

22 दिन में ही सूनी हुई नवविवाहिता की मांग

फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के उफरी गांव में ब्याही युवती की मांग महज 22 दिन में ही सूनी हो गई। सात फेरे के 22 दिन बाद ही सड़क दुर्घटना में पति की मौत हो गई। जीवन साथी के पास आने की आस लेकर मायके गई विवाहिता अभी घरवालों से हालचाल भी नहीं कर पाई कि ससुराल से पति की मौत की खबर आ गई। पति की मौत की खबर सुनकर बिलखते हुए वह बेसुध हो गई। वहीं परिजनों ने मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया।

जानकारी के मुताबिक फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के उफरी गांव निवासी मनोज यादव की शादी 22 अप्रैल को अड़िका गांव निवासी दयाराम की पुत्री अंतिमा से हुई थी। मनोज परिवार के जीवनयापन के लिए मुंबई में रहकर काम करता था। वह अपनी शादी में ही घर आया था। शुक्रवार को उसकी पत्नी के मायके वाले आए थे और अंतिमा को विदा कराकर ले गए थे।

विदाई के बाद मनोज अपने दोस्त अजय के साथ बाजार जा रहा था कि सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। अभी पत्नी अंतिमा घर पहुंचकर अपने घरवालों का हालचाल ले रही थी कि ससुराल से फोन आया कि पति मनोज की मौत हो गई है। यह खबर मिलते ही वह हतप्रभ रह गई और पति को पुकारते हुए बिलखने लगी। वहीं परिवार में कोहराम मच गया। मनोज दो भाइयों में सबसे बड़ा था। घर की पूरी जिम्मेदारी उसी पर थी। 

चौथ आने से पहले ही फैल गया मातम

फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के उफरी गांव निवासी अजय यादव अपने चाचा के पुत्र संजू की शादी में आया था। सात मई को शादी के बाद शुक्रवार को लोग चौथ लेकर आने वाले थे। इसी की तैयारी में अजय व मनोज जुटे हुए थे। वह कुछ सामग्री लेने के लिए शाहगंज बाजार जा रहे थे। तभी वह दुर्घटना के शिकार हो गए। चौथ आने की खुशी मातम में बदल गई। अजय अपने परिवार में इकलौता कमाने वाला था। भाई दिव्यांग है। मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed