फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   road accident in azamgarh old man died and six people injured

Azamgarh News: गड्ढे में पलटी ऑटो, वृद्ध की मौत, छह लोग घायल; बच्ची का मुंडन कराने मुंबई से आया था परिवार

Fri, 07 Jun 2024 12:18 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 07 Jun 2024 12:18 PM IST
सार

Azamgarh News: ऑटो को गड्ढे में पलटने के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। हर कोई परिवार को बचाने में लग गया। एक-एक कर सभी को ऑटो से बाहर निकाला गया। तब तक वृद्ध की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
road accident in azamgarh old man died and six people injured
हादसे के बाद गड्ढे में पलटी ऑटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ के तरवां थाना क्षेत्र के कबूतरा पुल के समीप शुक्रवार की सुबह करीब लगभग साढ़े आठ बजे एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में ऑटो में सवार एक व्यक्ति की जहां मौत हो गई, वहीं छह अन्य घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


मुंबई से ढाई वर्षीया बच्ची का मुंडन करने के लिए संतोष वर्मा का परिवार अपने गांव मेंहनगर थाना क्षेत्र के रामपुर कटहन आ रहा था। उनका परिवार ट्रेन द्वारा गुरुवार को देर रात बनारस आया। उसे लाने के लिए संतोष के ससुर कमला वर्मा ऑटो रिक्शा से बनारस गए थे। 
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह पूरे परिवार को लेकर ऑटो से रामपुर कटहन जा रहे थे। तरवां थाना क्षेत्र के कबूतरा पुल के समीप मोड़ पर अनियंत्रित होकर नीचे पलट गया। हादसे में देवगांव कोतवाली क्षेत्र के देवरा गांव निवासी कमला वर्मा (65) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनके दामाद संतोष वर्मा (35) वर्ष, अनीता वर्मा (30) वर्ष, ममता (37), रोशनी (14), राधिका ढाई वर्ष व ऑटो चालक सुनील कुमार वर्मा (50) घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों को एंबुलेंस 108 द्वारा 100 सैय्या संयुक्त चिकित्सालय तरवां में भर्ती किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमला वर्मा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पास तीन पुत्र व दो पुत्रियां हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed