{"_id":"626670ed21b3de0499174fc7","slug":"road-accident-in-azamgarh-mother-and-son-died-on-spot-after-hit-by-overspeed-while-crossing-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसा: आजमगढ़ में बेकाबू ट्रक की चपेट में आकर मां-बेटे की मौत, सड़क पार करते समय घटी घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसा: आजमगढ़ में बेकाबू ट्रक की चपेट में आकर मां-बेटे की मौत, सड़क पार करते समय घटी घटना
Mon, 25 Apr 2022 03:29 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 25 Apr 2022 03:29 PM IST
सार
आजमगढ़ जिले में सड़क पार करते समय हुए हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई। दोनों को बेकाबू ट्रक ने अपनी चपेट में लिया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के आजमगढ़ जिले के पसिका गांव गेट के पास सड़क पार करने के दौरान मां-बेटे को बेकाबू ट्रक ने रौंद दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला। बरदह थाना के मिर्जा जगदीशपुर गांव निवासी मनीष यादव (20) पुत्र तिलकधारी का ननिहाल पसिका गांव में है।
विज्ञापन
सोमवार सुबह मनीष अपनी मां आशा देवी (50) को लेकर ननिहाल जा रहा था। सुबह लगभग छह बजे मनीष ऑटो से पसिका गांव गेट के पास उतरा। मां को साथ लेकर सड़क पार करने लगा। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने मां-बेटे को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
जब तक लोग पास पहुंचकर अस्पताल भेजने की तैयारी करते तब तक दोनों ने दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मनीष तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वह बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया।
विज्ञापन