Azamgarh: पेड़ से टकराकर खेत में गई तेजरफ्तार कार, कोचिंग जा रहे छात्र की मौत, दो घायल
आजमगढ़ जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को सड़क हादसे में कार सवार एक छात्र की मौत हो गई। वहीं उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हैं। तीनों कोचिंग जा रहे थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजमगढ़ के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को तेजरफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराकर खेत में चली गई। हादसे में कार में सवार तीन छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान एक की मौत हो गई। वहीं दो अन्य का इलाज चल रहा है।
फूलपुर कोतवाली के सदरपुर बरौली गांव निवासी फिरोज (18), नियाऊज गांव निवासी उमर (20) और निजामाबाद थाना के तोवां गांव निवासी वकाश (21) एक प्राइवेट विद्यालय में पढ़ते हैं। शनिवार सुबह तीनों कोचिंग के लिए शाहगंज की तरफ जा रहे थे। सुदनीपुर गांव के बेलहिया पुरवा के पास कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराकर खेत में चली गई।
हादसे में कार सवार तीनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने आननफानन तीनों को दुर्घटनाग्रस्त कार से बाहर निकाला और इलाज के लिए नजदीक के प्राइवेट अस्पताल ले गए। यहां उपचार दौरान वकाश ने दम तोड़ दिया। अन्य दोनों घायलों का इलाज जारी है।
सूचना पर पहुंची फूलपुर कोतवाली पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हादसे में जान गंवाने वाले वकाश के पिता विदेश में नौकरी करते हैं। हादसे की जानकारी घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मचा है।
ट्रक-ऑटो की टक्कर में चार घायल
बलरामपुर कोतवाली के उकरौड़ा सिक्स लेन के पास शनिवार सुबह ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दिया। हादसे में ऑटो सवार अंशिका सिंह (6), सिताराम (26), सुबेदार (24) निवासी इसरहा थाना कोतवाली जीयनपुर व सतेंद्र (25) निवासी इटौरा चौबेपुर थाना कोतवाली मोहम्मदाद जिला मऊ घायल हो गए। चारों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।