फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Riyazul trapped in Pakistan jail after completing his sentence

सजा पूरी कर भी पाकिस्तान की जेल में फंसे रियाजुल, क्या मिलेगा बजरंगी भाईजान

Thu, 02 Jan 2020 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Riyazul trapped in Pakistan jail after completing his sentence
रियाजुल।- पाकिस्तान के जेल में बंद - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। एकीकृत आजमगढ़ के अदरी (अब मऊ जनपद में) निवासी रियाजुल इस्लाम अंसारी 1990 से पाकिस्तान की जेल में है। जिन आरोपों में उन्हें गिरफ्तार किया गया था, वर्ष 2018 में ही उसकी सजा पूरी हो चुकी है। अब उन्हें भारत लाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल वो कराची के मलीस स्थित जेल में पाकिस्तान की अभिरक्षा में है। उन्हें वापस लाने के लिए नागरिकता सत्यापन के लिए जिला प्रशासन को पत्र भेजा गया है। अब उसे भी किसी बजरंगी भाईजान की तलाश है। जो उसके बारे में बता सके और कुछ दस्तावेज दे सके।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की ओर से जिला प्रशासन को भेजी गई जानकारी के अनुसार रियाजुल की उम्र लगभग 56 साल के आसपास है। इनके पिता मोहम्मद हुसैन और दादा का नाम हाजी हफीज बताया जाता है। जिस समय की रियाजुल की गिरफ्तारी दिखाई जा रही है उस समय अदरी आजमगढ़ जनपद का हिस्सा हुआ करता था। बाद में मऊ के जनपद बनने के बाद ये मऊ में शामिल हो गया। अदरी नगर पंचायत भी है। यहां काफी संख्या में मुस्लिम हैं और पावरलूम आदि के कारोबार से जुड़े हैं। पाकिस्तान उच्चायोग से भेजी गई जानकारी के अनुसार रियाजुल शादीशुदा हैं। इनका एक बच्चा भी बताया जाता है। इनकी एक बहन रोहाना के बारे में भी जिक्र किया गया है। साथ ही ये उन्हें किसी मदारिस या मस्जिद का इमाम भी बताया गया है। जिस समय इन्हें गिरफ्तार किया गया था इन्होंने जैकेट और सलवार पहन रखी थी। ये भी बताया गया है कि इनका स्वास्थ्य ठीक है। ये फुटबाल और कबड्डी खेलना पसंद करते हैं, लेकिन ज्यादा नहीं खेल पाते हैं। जेल से छूटने के बाद ये अदरी ही जाना चाहते हैं। इन्होंने अपने मामू के रूप में मोहम्मद इरफान का नाम बताया है जो किराना स्टोर चलाते हैं।
विज्ञापन

00000000000000000
नहीं था पासपोर्ट और आईडी
आजमगढ़। पाकिस्तान के इस्लामाबाद उच्चायोग से भेजे गए कागजात के मुताबिक रियाजुल के पास कोई पासपोर्ट नहीं था। उनके पास से कोई आईडी भी नहीं मिली थी। उनकी गिरफ्तारी किसी मदीना कालोनी से दिखाई गई है। इससे लगता है कि बीजा और पासपोर्ट के अभाव में उनकी गिरफ्तारी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000000000
परिजनों की ओर से नहीं किया गया संपर्क
आजमगढ़। कागजात के अनुसार रियाजुल को शादीशुदा और एक बच्चे का पिता बताया गया है। कागजात में उनके पिता, दादा, बहन और मामू का भी जिक्र है, लेकिन ये भी बताया गया है कि परिजनों ने उनसे कभी संपर्क भी नहीं किया। इस कारण उनकी रिहाई आदि की पैरवी भी नहीं हो पाई।

000000000000000
कौन बनेगा बजरंगी भाईजान
आजमगढ़। रियाजुल की वापसी के मार्ग तो बने हैं। इस्लामाबाद उच्चायोग से दी गई जानकारी के बाद प्रदेश सरकार के सचिव राजेंद्र तिवारी ने इस संबंध में जिला प्रशासन को पत्र भेजा है। साथ ही रियाजुल की नागरिकता प्रमाणित कर रिपोर्ट मांगी है। अब देखना है कि रियाजुल के लिए कौन बजरंगी भाईजान बनता है और उन्हें अपना बताकर उन्हें यहां लाने की सारथी बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed