फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   River water on elongation

घाघरा का पानी फिर बढ़ाव पर

Sun, 27 Aug 2017 11:58 PM IST
आजमगढ़/ ब्यूरो, अमर उजाला
आजमगढ़/ ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sun, 27 Aug 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
River water on elongation
पानी में डूबे संपर्क मार्ग से जाते ग्रामीण।
सगड़ी तहसील के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा के जलस्तर में बढ़ोत्तरी क्रम फिर से जारी है। 24 घंटे में तीन सेमी की बढ़ोत्तरी हुई है।
विज्ञापन

शनिवार को बदरहुंआ गेज पर नदी का जलस्तर 72.31 मीटर और डिघिया गेज पर 71.45 मीटर दर्ज किया गया था। जो रविवार की शाम बढ़कर बदरहुंआ गेज पर 72.34 मीटर और डिघिया गेज पर 71.47 मीटर दर्ज किया गया। 24 घंटे में नदी के जलस्तर में बदरहुंआ गेज पर तीन सेमी और डिघिया गेज पर दो सेमी की बढ़ोत्तरी देखने को मिली। नदी दोनों खतरा बिंदुओं पर लाल निशान से ऊपर बह रही है। बाढ़ खंड के अधिकारियों के अनुसार शारदा बैराज से 39395, गिरजा बैराज से 115127 और बनबसा बैराज से 92286 क्यूसेक पानी नदी में डिस्चार्ज हो रहा है।
उधर महुला गढ़वल बांध से उत्तर के सभी गांव लगभग एक सप्ताह से पानी से घिरे हुए हैं। ग्रामीणों को राशन, पानी के साथ ही पशुओं के चारे की समस्या से भी दो-चार होना पड़ रहा है। पानी के से फसलें पानी में डूबी हैं जिससे उनको नुकसान पहुंचा है। हाजीपुर में शिवा का घर पानी के दबाव से कट रहा है। देवारा खास राजा, बांका बूढ़न पट्टी, शाहडीह, सोनौरा, इस्माइलपुर, रोशनगंज, हैदराबाद, शिवपुर, कुड़ही, सहदेवगंज में ग्रामीणों की समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही है।
विज्ञापन

जिला पशु चिकित्सा अधिकारी डा. वीके सिंह ने बताया कि सहदेवगंज से महुला तक की सभी बाढ़ चौकियों पर तैनात पशु चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वह वंधे के उत्तर प्रभावित सभी गांवों में जाकर पशुओं का निरीक्षण करें। जिनको टीका नहीं लगा है उन्हें तत्काल टीका लगाएं और बीमार पशु का इलाज तत्काल करके तुरंत सूचना दें।लापरवाही मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। वहीं महुला से गढ़वल तक बंधे के उत्तर 134 राजस्व गांव हैं। एक राजस्व गांव की आबादी करीब 900 है। एक राजस्व गांव में लगभग 180 घर है। प्रशासन ने कहीं कोटे की दूकान तो कहीं सेक्रेटरी की रिपोर्ट को आधार बना रखा है। जिसके कारण बहुत से लोग राहत सामग्री पाने से वंचित रह जा रहे हैं। इसे लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed