फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Reward of Rs 15,000 declared on absconding rape accused

Azamgarh News: फरार दुष्कर्म के आरोपी पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित

Tue, 31 Dec 2024 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Reward of Rs 15,000 declared on absconding rape accused
आजमगढ़। पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने मंगलवार को दुष्कर्म और धोखाधड़ी में फरार आरोपी आकिब निवासी अंडाखोर मदारिया थाना बिलरियागंज पर 15 हजार रुपये का नकद पुरस्कार घोषित किया। उक्त आरोपी के खिलाफ 27 अगस्त को मुकदमा दर्ज हुआ था। उस पर आरोप है कि उसने एक व्यक्ति के नाबालिक पुत्री को शादी का झांसा देकर करीब छह माह पूर्व अपने साथ भगा ले गया। तीन से चार दिन तक अपने साथ रखकर उसके साथ शारिरीक संबंध बनाते हुए वीडियो बनाया। इसके बाद भिन्न-भिन्न नंबरों पर आपत्तिजनक वीडियो भेज कर वायरल कर दिया। इतना ही नहीं मोबाइल फोन के माध्यम से गाली दी और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना की तो आरोपी ने फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया। इसी दौरान आरोपी की गिरफ्तारी के लिए न्यायालय से चार अक्तूबर को गैरजमानती वारंट जारी किया गया। इसके बाद कुर्की का आदेश भी जारी किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed