फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Reward of 25-25 thousand on 10 accused of robbery and murder

Azamgarh News: लूट व हत्या के 10 आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम

Tue, 18 Jul 2023 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jul 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Reward of 25-25 thousand on 10 accused of robbery and murder
शातिर अपराधियों की एसपी ने एक बार फिर नकेल कसी है। तीन थाना क्षेत्रों के हत्या व लूट की घटनाओं में वांछित चल रहे 10 शातिर अपराधियों पर मंगलवार को 25-25 हजार का इनाम घोषित किया। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि शहर कोतवाली में रोडवेज क्षेत्र स्थित शापिंग मॉल के पास से रेडियेंट कैश मैनेजमेंट के एजेंट से 7.11 लाख रुपये की तीन जुलाई को लूट हुई थी। मामले में आठ अभियुक्त नामजद किए गए थे। जिसमें सात को पुलिस ने मुठभेड़ के जरिए गिरफ्तार किया। एक अन्य अभियुक्त विनोद पासी निवासी हटवा थाना मेंहनगर फरार चल रहा है। जिस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। विनोद के खिलाफ शहर कोतवाली व गंभीरपुर थाने में भी कई मामले दर्ज है। हत्या के गवाह की हत्या कर दुर्घटना का रूप देने के मामले में दो आरोपियों को सोमवार को देवागांव पुलिस ने गिरफ्तार किया। वहीं चार अन्य अनिल यादव, बेलास यादव, कमलेश यादव व दिनेश यादव निवासी मालपार थाना मेंहनगर फरार चल रहे हैं। इनपर भी 25-25 हजार का इनाम घोषित किया है। रानी की सराय थाना क्षेत्र के बेलइसा धर्मकांटा के पास उड़ान कंपनी सेमरहा से पैसा लेकर जा रहे कर्मचारी से आठ लाख रुपये की लूट के मामले में अजय यादव, विजय यादव निवासी क्यामपुर थाना मोहम्मदाबाद जिला मऊ, दुर्गेश यादव निवासी कुशहा ब्राह्मण थाना भीमपुरा जिला बलिया, अभिमन्यु यादव निवासी कपारगढ़ थाना कोतवाली जीयनपुर व विजय चौहान निवासी भरौली थाना कोतवाली जीयनपुर फरार चल रहे हैं। इन पांचाें पर भी 25-25 हजार का इनाम रखा गया है। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि इन 10 शातिर अपराधियों की नकेल कसने को लेकर इनाम घोषित किया गया है। ताकि जल्द से जल्द इन्हें गिरफ्तार किया जा सके। उन्होंने कहा कि अभी और कई शातिर अपराधियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed