फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Reward announced for absconding accused in UP TET paper leak case

यूपी टीईटी पेपर लीक मामला: पुलिस ने तेज की कार्रवाई, फरार सात आरोपियों पर रखा 10-10 हजार का इनाम

Mon, 09 May 2022 06:04 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 09 May 2022 06:04 PM IST
सार

यूपी टीईटी पेपर लीक मामले में पुुलिस ने फरार आरोपियों पर इनाम की घोषणा की है। पुलिस की ओर से फरार सात आरोपियों पर दस-दस हजार के इनाम की घोषणा की है। यह सभी आजमगढ़ के रहने वाले हैं।

विज्ञापन
Reward announced for absconding accused in UP TET paper leak case
पेपर लीक - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

यूपी टीईटी पेपर लीक मामले में फरार चल रहे सात आरोपियों पर पुलिस ने दस-दस हजार का इनाम घोषित किया है। फरार चल रहे पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत सात आरोपी आजमगढ़ के रहने वाले हैं। गौरतलब है कि यूपी टीईटी में नकल की कोशिश के आरोप में पुलिस ने 22 लोगों को गिरफ्तार किया था। इसमें से नौ रामपुर और 13 आजमगढ़ के रहने वाले हैं।

विज्ञापन

 
पुलिस ने इस मामले में 22 लोगों को गिरफ्तार कर 51 लाख से अधिक के नकदी व चेक, दो चार पहिया वाहन, कई परीक्षार्थियों की मॉर्कशीट, एडमिट कार्ड की कॉपी आदि बरामद की थी। आरोपियों पर गैंगस्टर की भी कार्रवाई की गई। इस मामले में सात आरोपी फरार चल रहे हैं। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने रविवार को फरार आरोपियों पर 10-10 हजार रुपये इनाम घोषित किया है।
विज्ञापन

 
एसपी ने बताया कि फरार चल रहे अभियुक्तों में मुकेश राय उर्फ रिंटु राय निवासी मानपुर थाना बिलरियागंज, सुनील कुमार यादव निवासी आहोपट्टी थाना कोतवाली, तुसार सिंह निवासी रैदोपुर थाना कोतवाली, धीरज राय निवासी हरैया थाना जीयनपुर, सिकंदर यादव निवासी सेमरहा थाना रानी की सराय, जगजीवन निवासी सिंघवारा खास थाना महराजगंज व पूर्व ब्लाक प्रमुख इसरार अहमद निवासी सम्मोपुर आईमा थाना रानी की सराय शामिल हैं। इन पर दस-दस हजार रुपये पुरस्कार घोषित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed