फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Restriction on permit and change of address, vehicle owner upset

परमिट और पता परिवर्तन पर लगी रोक, वाहन स्वामी परेशान

Thu, 25 Feb 2021 08:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 08:07 PM IST
विज्ञापन
Restriction on permit and change of address, vehicle owner upset
आजमगढ़। प्रदेश सरकार ने सभी तरह के वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट और कोडेड स्टिकर लगवाना अनिवार्य कर दिया है। इसके बावजूद काफी संख्या में लोगों ने अब तक वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगवाया है। इसे देखते हुए सहायक संभागीय कार्यालय में पुराने पंजीकृत वाहनों के नए परमिट, परमिट के डुप्लीकेट प्रमाण पत्र, परमिट नवीनीकरण, अस्थायी व नेशनल परमिट, पता परिवर्तन और पंजीयन के नवीनीकरण की प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। इसके कारण वाहन स्वामियों की समस्याएं बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

शासन स्तर से वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट और कोडेड स्टिकर लगाने की समयसीमा तय किए जाने के बाद वाहन स्वामियों की समस्याएं बढ़ गई है। पहले सहायक संभागीय कार्यालय पर पुराने पंजीकृत वाहनों के नए परमिट, परमिट के डुप्लीकेट प्रमाण पत्र, परमिट नवीनीकरण, अस्थायी व नेशनल परमिट, पता परिवर्तन जैसे अन्य कार्यों को लेकर औसतन 250 फाइलें आती थीं। अब घटकर आधे पर आ गई हैं। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को लेकर आरटीओ और एआरटीओ खुद इसकी निगरानी कर रहे हैं। आरटीओ कार्यालय से 50 फीसदी ऐसे लोगों को वापस कर दिया गया, जिनके वाहनों में न तो हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगे थे और न ही उन्होंने इसके लिए आवेदन कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed