फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Responsibility increased according to circumstances, no one is hungry

परिस्थितियों के अनुसार जिम्मेदारी बढ़ी, न रहे कोई भूखा

Fri, 24 Apr 2020 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Responsibility increased according to circumstances, no one is hungry
कलेक्ट्रेट के सभागार में बैठक को संबोधित करते डीएम एनपी सिंह। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत डीएम एनपी सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार देर शाम एसडीएम और बीडीओ की बैठक हुई। डीएम ने निर्देश दिए कि गांव स्तर पर कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति भूख ना रहे, उसको खाद्यान्न सामग्री उपलब्ध कराई जाए। सचिव देखें कि जब तक तहसील स्तर से जरूरतमंद लोगों को सुविधा नहीं मिलती है, तब तक संबंधित जरूरतमंद को राशन उपलब्ध हो।
विज्ञापन

कोई व्यक्ति यदि गांव में बाहर से आता है तो उसको होम क्वारंटीन करें। लेखपाल बाहर से आए व्यक्तियों की सूचना देंगे।आपदा प्रबंधन का मूल कार्य लेखपाल का है। वह मनरेगा का कार्य करना चाहता है तो जॉब कार्ड बनवाएं।श्रमिकों में सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें और साफ-सफाई पर ध्यान दें। आपदा प्रबंधन में जो कर्मचारी लगे वह ग्रामवार बुकलेट तैयार कराएं। जिसमें सभी व्यक्तियों के विवरण के साथ-साथ सरकारी संपत्तियों का विवरण हो। एसडीएम, तहसीलदार, बीडीओ लेखपालों के साथ सप्ताह में दो दिन बुधवार व शनिवार को बैठक करें। जिला पंचायत द्वारा ऐसे कार्य कराए जाएं जो ग्राम स्तर पर होना है। लाभार्थियों के खाते में पेंशन आई है कि नहीं, एक मई से खाद्यान्न वितरण प्रारंभ होना है, इसके लिए शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है, लेखपाल भी खाद्यान्न वितरण पर नजर रखेंगे। सीडीओ को निर्देश दिए कि जो ग्राम प्रधान मनरेगा के कार्य में रुचि नहीं ले रहे हैं या मनरेगा का कार्य नहीं कर रहे हैं ऐसे प्रधानों के 3 वर्ष के मनरेगा के कार्य की जांच कराएं। इस मौके पर सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला, सीआरओ हरी शंकर, एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व गुरुप्रसाद, डीडीओ रविशंकर राय, परियोजना निदेशक अभिमन्यु सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed