{"_id":"68c1bfa7203f0c985905c586","slug":"request-for-proposals-for-projects-exceeding-five-crore-rupees-azamgarh-news-c-258-1-svns1005-137241-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: पांच करोड़ की ऊपर की परियोजनाओं के मांगे प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: पांच करोड़ की ऊपर की परियोजनाओं के मांगे प्रस्ताव
विज्ञापन
आजमगढ़। प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत अल्प संख्यक निदेशालय की तरफ से विभागों से कम से कम पांच-पांच करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का प्रस्ताव मांगा गया है। विभागों को यह ध्यान रखना होगा कि जिस स्थान का वह प्रस्ताव बनाकर भेजेंगे, उसके 15 किमी के दायरे में 25 प्रतिशत या इससे अधिक अल्पसंख्यक आबादी रहनी चाहिए।
अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, खेलकूद, पेयजल आदि सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार जोर दे रही है। अल्पसंख्यक निदेशालय की तरफ से प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम योजना के तहत करीब 15 करोड़ की लागत से जमुड़ी, खुजियारी, धरनीपुर विसराव, खुर्रमपुर ओर सिकटी शाह मुहम्मदपुर में पांच राजकीय इंटर कॉलेजों का निर्माण कराया जा चुका है। इसी योजना में नौ करोड़ करोड़ की लागत से मिर्जापुर ब्लॉक के बस्ती गांव में राजकीय महिला महाविद्यालय बनकर पिछले माह तैयार हो गया है। अल्पसंख्यक बहुल्य गांव चकसिकठी, मुबारकपुर, खुदादादपुर, जमुड़ी, गजहड़ा और आदमपुर में पीने के पानी के लिए 22 करोड़ से पेयजल परियोजनाओं का निर्माण कराया गया है, जबकि पांच करोड़ से अल्पसंख्यक गांवों में 66 आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण हो रहा है। अल्पसंख्यक निदेशालय ने सत्र 2026-27 के लिए फिर विभिन्न कार्य कराने के लिए विभागों से प्रस्ताव मांगा है, जिसके क्रम में डीएम ने शिक्षा से जुड़े सरकारी संस्थानों, निकायों, स्वास्थ्य विभाग, जल निगम, युवा कल्याण, पंचायती राज विभाग, प्रोबेशन, पर्यटन, कौशल विकास आदि विभागों से एक सप्ताह के भीतर कार्यों का प्रस्ताव मांगा है।
स्विमिंग पुल, मिनी स्टेडियम, पालिटेक्निक कालेज, अस्पताल, बचपन डे स्कूल, आंगनबाड़ी भवनों, पेयजल परियोजना आदि का निर्माण कराने का प्रस्ताव दे सकते हैं। बस यही ध्यान रखना होगा कि कोई भी प्रस्ताव पांच करोड़ या इससे ऊपर का ही रहना चाहिए।
विज्ञापन
अल्पसंख्यक निदेशालय से पत्र आया है। पांच या इससे ऊपर की विकास परियोजनाओं का विभागों से प्रस्ताव मांगा गया है। सभी विभागों को एक सप्ताह के भीतर प्रस्तावों को उपलब्ध कराने को कहा गया है ताकि इसे समय से शासन को भेजा जा सके। - वर्षा अग्रवाल, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी।