फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Religious site wall collapses, one laborer killed, another injured

धार्मिक स्थल की दीवार गिरी, एक मजदूर की मौत, दूसरा घायल

Tue, 16 Mar 2021 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Religious site wall collapses, one laborer killed, another injured
सरायमीर। स्थानीय थाना क्षेत्र के कौरागहनी गांव स्थित एक धार्मिक स्थल में निर्माण कार्य चल रहा था। राजगीर व मजदूर लगे हुए थे। इसी दौरान एक दीवार गिर जाने से दो मजदूर दब गए, जब तक मलबा हटा कर दोनों को बाहर निकाला जाता तब तक एक मजदूर की मौत हो चुकी थी, वहीं दूसरा घायल था। घायल मजदूर को तत्काल अस्पताल भेज कर भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृत मजदूर के शव को पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गौरागहनी गांव में एक पुराना धार्मिक स्थल है। इसके दीवार के पास नए पिलर का निर्माण कार्य कराया जा रहा था। मंगलवार को भी मजदूर व राजगीर कार्य पर लगे थे। इसी दौरान धार्मिक स्थल की दीवार दिन में तीन बचे अचानक गिर गई और काम कर रहे दो मजदूर 50 वार्षीय नेबू लाल पुत्र रामआधार व 40 वर्षीय रामबचन पुत्र बाबूलाल निवासी कौरागहनी मलबे में दब गए। दीवार गिरते ही गांव में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मलबा हटा कर दोनों मजदूरों को बाहर निकाला गया और दोनों सीएचसी मार्टीनगंज ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद नेबूलाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं रामबचन की हालत गंभीर देख रेफर कर दिया गया। जिस पर उसे एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। मृत मजदूर नेबूलाल दो पुत्र व तीन पुत्रियों का पिता था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed