फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Relief from sunlight during the day, chill again in the evening

Azamgarh News: धूप से दिन में राहत, शाम से फिर ठिठुरन

Tue, 02 Jan 2024 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jan 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
Relief from sunlight during the day, chill again in the evening
आजमगढ़। जिले में तीन दिन बाद सोमवार को थोड़ा मौसम साफ हुआ। सुबह कोहरे की चादर तनी रही लेकिन 10 बजे के बाद धूप निकलने से कुछ राहत जरूर मिली। हालांकि दिन ढलते ही फिर से गलन से लोग बेहाल होने लगे। नए साल के पहले दिन लोगों को दिन के समय गलन से कुछ राहत मिली। जिसका उत्साह लोगों के चेहरे पर देखने को मिला। धूप में लोग परिवार के साथ पार्कों में पहुंचे और शरीर को गर्मी पहुंचाई। सूर्य के निकलने का परिणाम रहा कि अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस का सुधार देखने को मिला। रविवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सोमवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान बढ़ने से दिन के समय लोगों को कुछ राहत मिली। लेकिन शाम को जैसे ही दिन ढ़ला वैसे ही गलन काफी बढ़ गई। जिसके कारण लोग घरों में दुबकने को विवश हुए। दिन में धूप के कारण बिना गर्म कपड़ों के बाहर निकले लोग घर पहुंचने की जल्दी में नजर आए। वहीं बहुत से लोग अलाव के पास बैठकर शरीर को गर्म करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed