{"_id":"5da755048ebc3e013662c585","slug":"released-on-bail-murders-and-robberies-azamgarh-news-vns4894628194","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल से छूटे बदमाश दे रहे घटना को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल से छूटे बदमाश दे रहे घटना को अंजाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। पुलिस जहां दिन रात एक करते हुए कानून व्यवस्था को बेहतर और अपराध पर नियंत्रण करने के प्रयास में जुटी है। वहीं जेल से छूटे बदमाश लूट और दहशत फैला रहे है। पुलिस ने ऐसे 12 बदमाशों को चिह्नित कर उनका लोकेशन ले रही है।
सीओ क्राइम मो. अकमल खां के मुताबिक बीते छह माह के भीतर आजमगढ़ जेल में निरुद्ध कई अपराधी पहले तो अपना स्थानांतरण दूसरी जेलों में करा लिया। वहां जमानत कराकर रिहा हो गए। इसमें निजामाबाद थाना क्षेत्र का रहने वाला सचिन पांडेय, नूरुल एन, शहर कोतवाली का रुदल यादव, सरायमीर के संजरपुर का आफताब, तरवां थाने का अनिल उर्फ मेटी, बरदह थाने का जयंत पासी, मेंहनगर थाना क्षेत्र का कल्लू उर्प कालेश्वर, दीपक सिंह, फूलपुर कोतवाली का इमरान, रौनापार थाना क्षेत्र का पवन राय आदि शामिल है।
पुलिस का मानना है कि बदमाश या तो दूसरी जेल में चले गए या फिर दूसरे किसी महफूज ठिकानों पर शरण लिए हुए हैं, लेकिन हाल के दिनों में जेल से बाहर निकले बदमाश आर्थिक रुप से कमजोर हो गए हैं। उनके नाम की अब लोगों में दहशत नहीं है। ऐसे में बदमाश लूट की घटनाओं को अंजाम देकर जहां रुपये जुटा रहे, वहीं अकारण लोगों को गोली मारकर भय और दहशत फैला रहे हैं। हाल के दिनों में घटित बड़ी घटनाओं पर गौर करें तो नौ अक्तूबर को कप्तानगंज बाजार में बाइक सवार बदमाशों ने बैंक मित्र से तीन लाख रुपये लूट लिए। 13 अक्तूबर को जहानागंज थाने के चक्रपानपुर बाजार में दिन दहाड़े मेडिकल स्टोर की दुकान से 15 हजार रुपये लूट लिया। 12 अक्तूबर की रात बाइक सवार बदमाश रानी की सराय थाने के अंधौरी गांव के पास दुकानदार को गोली मारकर घायल कर दिया। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जेल से छूटे बदमाश आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ऐसे बदमाशों की सूची तैयार कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार लोकेशन ली जा रही है।