फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Released first, then deleted

पहले जारी की विज्ञप्ति, फिर किया डिलीट

Fri, 03 Jun 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Released first, then deleted
आजमगढ़। आजमगढ़ संसदीय सीट पर लोकसभा उपचुनाव की घोषणा हो चुकी है। ऐसे में सभी की निगाहें सपा और भाजपा के उम्मीदवारों की घोषणा पर टिकी हुई हैं। शुक्रवार को सपा की ओर से एक प्रेस रीलिज जारी किया गया जिसमें कहा गया कि सुनील कुमार आनंद सपा के प्रत्याशी घोषित। लेकिन बाद उसे डिलीट कर दिया गया और कहा गया कि पार्टी फोरम की ओर से इसकी घोषणा नहीं की गई है। उपचुनाव की घोषणा के बाद बसपा ने जहां अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी वहीं सपा और भाजपा के प्रत्याशी को लेकर कयासों का दौर जारी है। कभी सपा से डिंपल यादव का नाम उछलता है तो कभी किसी और का। इसी क्रम में शुक्रवार की दोपहर पूर्व राज्य सभा सांसद रहे स्व. बलिहारी बाबू के पुत्र सुशील कुमार आनंद का नाम उछला। चूंकि यह नाम सपा के सोशल मीडिया एकाउंट पर सपा के ही जिला उपाध्यक्ष ने डाला था। इसलिए सोशल मीडिया पर सुशील कुमार आनंद को प्रत्याशी बनने की बात चलाई जाने लगी। तभी सपा जिला उपाध्यक्ष ने प्रत्याशी वाले बयान को सोशल मीडिया से डिलीट कर दिया। उनके द्वारा दूसरा मैसेज डाला गया जिसमें कहा गया कि यह खबर सूत्रों के हवाले से थी अभी पार्टी फोरम की ओर से कोई घोषणा नहीं की गई है। वहीं सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि यह खबर गलत है अभी पार्टी की ओर से कोई घोषणा नहीं की गई है। शनिवार को प्रत्याशी की घोषणा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed