फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Relatives ruckus for hours on the death of the pregnant woman

Azamgarh News: प्रसूता की मौत पर परिजनों का घंटों हंगामा

Wed, 26 Jul 2023 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Relatives ruckus for hours on the death of the pregnant woman
कस्बा स्थित एक प्राइवेट अस्पताल पर डिलेवरी के लिए भर्ती प्रसूता की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में घंटो हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। वहीं परिजनों ने अस्पताल संचालक पर कार्रवाई की मांग की है। कस्बा के आर्यनगर मुहल्ला निवासिनी रानी 32 गर्भवती थी। मंगलवार को परिजनों ने उसे पास ही स्थित एक प्राइवेट अस्पताल मे भर्ती कराया। जहां महिला की हालत बुधवार की सुबह बिगड़ गई। अस्पताल के डॉक्टर ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया। वाराणसी पहुंचने पर महिला को वहां के डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर उसी प्राइेवट अस्पताल पर पहुंचे और उसे वहीं रखकर हंगामा करने लगे। परिजन डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग कर रहे थे। सूचना पर लालगंज चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें समझाया बुझाया। रानी पहले से एक पुत्री की मां थी। पति रोजी रोटी के लिए विदेश रहता है। घटना से परिजन बिलखते रहे। देवगांव कोतवाली प्रभारी गजानंद चौबे ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed