फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Relationship made on the pretext of marriage, absconding

शादी का झांसा दे बनाया संबंध, हुआ फरार

Fri, 11 Nov 2022 05:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Relationship made on the pretext of marriage, absconding
लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने एक युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर संबंध बनाने और गर्भवती होने पर छोड़ कर फरार होने का आरोप लगाते हुए मुकदमा पंजीकृत कराया है। घटना गुजरात प्रांत के सूरत की है। जबकि आरोपी व पीड़िता दोनों रौनापार थाना क्षेत्र के रहने वाले है। पति की मौत के बाद आरोपी युवक महिला के पास सूरत में रिश्तेदार बन कर रहता था। रौनापार थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला अपने पति के साथ गुजरात के सूरत में रहती थी। वहीं रौनापार थाना क्षेत्र के ही एक गांव का रहने वाला मुकेश भी रहता था। महिला के पति की मौत के बाद वह रिश्तेदार बन महिला के साथ रहने लगा। साथ रहने का फायदा उठाते हुए मुकेश ने महिला को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध भी बना लिया। ऐसे में वह गर्भवती हो गई। जानकारी होते ही मुकेश उसे सूरत में छोड़ कर फरार हो गया। महिला ने गांव लौट कर और थाने पर तहरीर दी। कार्रवाई न होने पर उसने एसपी को पत्रक दिया। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया। एसओ कौशल कुमार पाठक ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed