फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Registration of 220 school vehicles without fitness suspended

Azamgarh News: बिना फिटनेस वाले 220 स्कूल वाहनों का पंजीकरण निलंबित

Fri, 15 Aug 2025 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Registration of 220 school vehicles without fitness suspended
आजमगढ़। बिना फिटनेस जांच के सड़कों पर दौड़ रहे 220 स्कूल वाहनों का पंजीकरण निलंबित कर दिया गया है। इन स्कूल वाहनों के प्रबंधक/प्रधानाचार्य को चेतावनी दी गई है कि यदि निलंबित पंजीयन वाले स्कूल वाहन संचालित होते पाए गए तो उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। जिले में करीब 1300 स्कूल वाहन पंजीकृत हैं। इनमें से 350 का फिटनेस समाप्त हो चुका है। इन वाहनों का अभी तक फिटनेस नहीं कराया गया। इन्हें नोटिस जारी कर एक माह के अंदर फिटनेस कराने का निर्देश दिया गया था। नोटिस मिलने के एक महीने बाद भी फिटनेस न कराने वाले 220 स्कूल वाहनों का पंजीयन निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

शेष 130 स्कूल वाहनों को फिटनेस कराने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। एआरटीओ प्रवर्तन अतुल कुमार यादव ने बताया कि यदि 220 वाहन स्वामियों ने वाहनों का फिटनेस नहीं कराया तो वाहन का पंजीयन निरस्त कर दिया जाएगा। एआरटीओ प्रवर्तन अतुल कुमार यादव ने बताया कि बिना फिटनेस के वाहन का संचालन मोटर वाहन नियमावली के विरुद्ध है। ऐसे वाहनों के अन्य प्रपत्र भी वैध नहीं माना जाएगा।
विज्ञापन



स्कूल प्रबंधक के खिलाफ दर्ज हो चुका मुकदमा
आजमगढ़। सरायमीर थाना क्षेत्र के नंदाव बाजार के पास 22 मई 2025 को एक निजी स्कूल की बस अनियंत्रित होकर साइकिल से जा रहे बालक को कुचलकर आगे निकल गई। गुस्से में ग्रामीणों ने बस में आग भी लगा दी थी। जिससे बस धू-धूकर जल गया। हादसे की जांच में सामने आया था कि स्कूली बस का फिटनेस तो था लेकिन बीमा खत्म हो चुका था, इसके बावजूद वह सड़कों पर दौड़ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed