फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Reduced water level, but bad luck is not coming down

घटा जलस्तर लेकिन कम नहीं हो रहीं दुश्वारियां

Fri, 11 Sep 2020 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Reduced water level, but bad luck is not coming down
बगहवा में बाढ़ से प्रभावित उषा का परिवार। - फोटो : AZAMGARH
लाटघाट। घाघरा नदी का जलस्तर दोनों खतरा बिंदूओं पर घटकर न्यूनतम से भी नीचे आ गया है लेकिन देवारावासियों की दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। टूटे संपर्क मार्गों पर उनका आवागमन करना दूभर हो गया है।महुला गढ़वल बांध के उत्तर और गांव के बीच संपर्क मार्ग जगह-जगह टूटे हुए हैं। लोगों का आना-जाना दूभर हो रहा है। भदौरा से देवारा खास राजा चक्की संपर्क मार्ग टूट गया है तो वहीं बांका बूढ़न पट्टी संपर्क मार्ग टूट गए हैं। शाहडीह सोनौरा जाने वाले संपर्क मार्ग टूटे हुए हैं।
विज्ञापन

घाघरा के कटान का रौद्र रूप अब भी जारी है। गांगेपुर रिंग बांध कटता ही जा रहा है तो वहीं देवारा खास राजा बगहवा पर कटान जारी है। लोगों के आशियाने निशाने पर हैं। लोग अपने घर बार तोड़ रहे हैं। इसी तरह महाराजगंज ब्लॉक के सेमरी में भी घाघरा की कटान तेज हो गई है। 24 घंटे में कटान की रफ्तार इतनी तेज है 300 बीघा से अधिक कृषि योग्य भूमि घाघरा में विलीन हो चुकी है। घाघरा नदी के मुहाने पर देवारा खास राजा गांव के बगहवा बस्ती के लोग आफत में पड़े हुए हैं। लोग अपना घर अपने हाथों से तोड़ रहे हैं। आवासीय मड़ई उजाड़ रहे हैं। पर जाएं कहां नहीं मालूम। गांव के आशा देवी पत्नी अशोक ने बताया कि अपने हाथ से हथोड़ा मार कर अपना ही घर तोड़ा है। कभी हमने सपने में भी नहीं सोचा था कि अपने घर को तोड़ेंगे। सामान सड़क पर रखा गया है। कुछ सामान है जो दूसरे के घर रखा गया है। ऐसी स्थिति आ जाएगी यह कभी सोचा नहीं था। इसी गांव के उषा पत्नी बिजई ने कहा कि अपने हाथ से मकान तोड़ना अपने कलेजे पर हथोड़ा मारने जैसा है। घर तोड़कर एक किमी दूर सड़क पर रखा गया है। सामान दूसरी जगह रखा गया है। पंचायत भवन के पास कुछ सामान रखे गए हैं। समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। जो राहत मिल रही है। इससे काम चलने वाला नहीं है।
विज्ञापन

विस्थापितों में पालीथिन और खाद्य सामग्री का किया वितरण
लाटघाट। सपा नेता शंकर यादव ने शुक्रवार को देवारा खास राजा के भगहवा पहुंचकर घाघरा के कटान से विस्थापित हुए मुरारी का पूरा त्रिलोकी का पूरा, भिमली का पूरा के लोगों को पॉलिथीन और खाद्य सामग्री वितरित की। इस मौके पर महेंद्र यादव, राम सिंगार यादव, अंगद यादव आदि रहे। शंकर यादव ने कहा कि बाढ़ की विभीषिका से जूझ रहे लोगों को पॉलिथीन आवश्यक सामग्री की आवश्यकता है। इन्हें खाने पीने की जरूरत है। वर्तमान सरकार की उपेक्षा के चलते इनकी व्यवस्था नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पट्टे की फाइल तैयार, प्रधान और अधिकारी के हस्ताक्षर बाकी
लाटघाट। देवारा खास राजा गांव के विस्थापित हुए 61 परिवार को आवासीय पट्टा देने के लिए स्थानीय लेखपाल पंकज कुमार ग्राम पंचायत सदस्य व प्रधान के हस्ताक्षर कराने के लिए दौड़ रहे हैं। लेखपाल पंकज ने बताया कि अभी तक इसके पूर्व कटान पीड़ित विस्थापितों को आवासीय पट्टा नहीं मिला है। इसके पहले 2016 में 30 से 35 लोगों को आवासीय पट्टा हुआ था। जो पहले कट गए थे। फाइल बनकर तैयार हो गई है। केवल प्रभारी प्रधान व अधिकारियों का हस्ताक्षर बाकी है। हस्ताक्षर होते ही विस्थापित परिवार को कब्जा दिला दिया जाएगा। एसडीएम सगड़ी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि फाइल आते ही हस्ताक्षर हो जाएगा और उन्हें तत्काल कब्जा दिला दिया जाएगा।

न्यूनतम से भी नीचे आई घाघरा
लाटघाट। घाघरा नदी का बदरहुंआ पर न्यूनतम जलस्तर 70:26 है, तो डिघिया पर 68:90 न्यूनतम जलस्तर है। शुक्रवार को बदरहुंआ नाले पर स्थिर और डिघिया पर 10 सेमी घटाव दर्ज किया गया। वहीं डिघिया नाले पर गुरुवार को गुरुवार को जलस्तर 69:35 मीटर था जो शुक्रवार को 10 सेमी घटकर 69:25 मीटर पर पहुंच गया।

गड़ी के देवारा खास राजा बगहवा पुरवा में घाघरा की कटान।

गड़ी के देवारा खास राजा बगहवा पुरवा में घाघरा की कटान।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed