फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   rape and tripal murdar

मुबारकपुर तिहरा हत्याकांड: मां-बेटी से दुष्कर्म के लिए ली तीन की जान

Mon, 02 Dec 2019 11:27 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 02 Dec 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
rape and tripal murdar
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 24 नवंबर की रात हुए तिहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी नजीरूद्दीन उर्फ अउवा-पउवा को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया। आरोपी महिला के दूर के रिश्ते का भाई है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक आरोपी ने घटना से पहले कोई उत्तेजक दवा खाई थी। रात करीब नौ बजे वह महिला के घर पहुंच। रेप की नीयत से घर में घुसते ही उसने सबसे पहले महिला के पति के सिर पर ईंट से ताबड़तोड़ दो वार कर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन


इसके बाद ईंट से सिर पर हमला कर महिला और उसकी दस साल की बच्ची को बेहोश कर दोनों से दुष्कर्म कर वीडियो बनाया और करीब 12.40 बजे वहां से भाग गया। आरोपी के मुताबिक चार माह का बच्चा कंबल में लिपटा हुआ था जो दबकर मर गया। दूसरा बेटा शोर मचा रहा था। इसलिए उस पर हमलाकर बेहोश कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

24 नवंबर की रात हुई इस दर्दनाक घटना की जानकारी दूसरे दिन 25 नवंबर को दिन में साढ़े दस बजे हुई। प्रकरण में वादी मुकदमा ने जिस आरोपी पर शक जताया था वो निर्दोष निकला। तिहरे हत्याकांड के खुलासे के लिए एसपी सिटी पंकज पांडेय, सीओ सदर मो. अकमल खां और प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्र अपनी टीम के साथ खुलासे में लगे थे। दंपती के फोन नंबर सर्विलांस पर लगाया गया।

मुखबिरों के जरिए प्रभारी निरीक्षक को सूचना मिली कि घटना के बाद से गांव का नजीरूद्दीन उर्फ अउवा-पउवा दिन में घर से बाहर नहीं निकल रहा, रात को कहीं जाता है। पुलिस ने उसका पीछा किया। इस दौरान पता चला कि नजीरूद्दीन उस कब्र पर जाकर रोता था, जहां महिला, उसके पति और बच्चे को दफनाया गया था।

साथ ही अपने गुनाहों की तौबा करता था। पुलिस ने कब्र पर रोने का सच जानने के लिए एक महिला मुखबिर को लगाया जो नजीरूद्दीन की रिश्तेदार थी। उसके बातों में आकर नजीरूद्दीन ने महिला को पूरी बात बता दी और घटना की रात का पूरा वीडियो दिखा दिया।

पुलिस ने थोड़ा इंतजार किया और अस्पताल में भर्ती दस साल की बच्ची और उसके बेटे के हालत में सुधार का इंतजार करने लगी। डाक्टर की तरफ से हरी झंडी मिलने पर रविवार को नजीरूद्दीन की पहचान कराई गई। इस दौरान बच्ची ने आरोपी की पहचान की और खुद से दुष्कर्म किए जाने की भी बात बताई। आरोपी की शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। नजीरूद्दीन उर्फ अउवा पउवा ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।

एसपी त्रिवेणी सिंह ने बताया कि मेरे अब तक की नौकरी में यह घटना चैलेंज के समान थी। मेहनत का परिणाम रहा कि घटना का सही खुलासा हुआ। आरोपी समाज के लिए बहुत बड़ा नासूर हैा। ऐसे में कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का पूरा प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed