मुबारकपुर तिहरा हत्याकांड: मां-बेटी से दुष्कर्म के लिए ली तीन की जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने घटना से पहले कोई उत्तेजक दवा खाई थी। रात करीब नौ बजे वह महिला के घर पहुंच। रेप की नीयत से घर में घुसते ही उसने सबसे पहले महिला के पति के सिर पर ईंट से ताबड़तोड़ दो वार कर उसकी हत्या कर दी।
इसके बाद ईंट से सिर पर हमला कर महिला और उसकी दस साल की बच्ची को बेहोश कर दोनों से दुष्कर्म कर वीडियो बनाया और करीब 12.40 बजे वहां से भाग गया। आरोपी के मुताबिक चार माह का बच्चा कंबल में लिपटा हुआ था जो दबकर मर गया। दूसरा बेटा शोर मचा रहा था। इसलिए उस पर हमलाकर बेहोश कर दिया।
24 नवंबर की रात हुई इस दर्दनाक घटना की जानकारी दूसरे दिन 25 नवंबर को दिन में साढ़े दस बजे हुई। प्रकरण में वादी मुकदमा ने जिस आरोपी पर शक जताया था वो निर्दोष निकला। तिहरे हत्याकांड के खुलासे के लिए एसपी सिटी पंकज पांडेय, सीओ सदर मो. अकमल खां और प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्र अपनी टीम के साथ खुलासे में लगे थे। दंपती के फोन नंबर सर्विलांस पर लगाया गया।
मुखबिरों के जरिए प्रभारी निरीक्षक को सूचना मिली कि घटना के बाद से गांव का नजीरूद्दीन उर्फ अउवा-पउवा दिन में घर से बाहर नहीं निकल रहा, रात को कहीं जाता है। पुलिस ने उसका पीछा किया। इस दौरान पता चला कि नजीरूद्दीन उस कब्र पर जाकर रोता था, जहां महिला, उसके पति और बच्चे को दफनाया गया था।
साथ ही अपने गुनाहों की तौबा करता था। पुलिस ने कब्र पर रोने का सच जानने के लिए एक महिला मुखबिर को लगाया जो नजीरूद्दीन की रिश्तेदार थी। उसके बातों में आकर नजीरूद्दीन ने महिला को पूरी बात बता दी और घटना की रात का पूरा वीडियो दिखा दिया।
पुलिस ने थोड़ा इंतजार किया और अस्पताल में भर्ती दस साल की बच्ची और उसके बेटे के हालत में सुधार का इंतजार करने लगी। डाक्टर की तरफ से हरी झंडी मिलने पर रविवार को नजीरूद्दीन की पहचान कराई गई। इस दौरान बच्ची ने आरोपी की पहचान की और खुद से दुष्कर्म किए जाने की भी बात बताई। आरोपी की शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। नजीरूद्दीन उर्फ अउवा पउवा ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।
एसपी त्रिवेणी सिंह ने बताया कि मेरे अब तक की नौकरी में यह घटना चैलेंज के समान थी। मेहनत का परिणाम रहा कि घटना का सही खुलासा हुआ। आरोपी समाज के लिए बहुत बड़ा नासूर हैा। ऐसे में कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का पूरा प्रयास किया जाएगा।