अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मुबारकपुर नगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने वीरांगना झांसी की रानी की जयंती के उपलक्ष्य में थाने के पास स्थित पोखरे पर रंगोली महोत्सव का आयोजन किया। विभिन्न विद्यालयों की 16 टीमों ने हिस्सा लिया और स्वतंत्रता संग्राम पर आधारित रंगोली और चित्र बनाए।
मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर्य शंकर ने मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि हमें प्रसन्नता है अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बड़ा कार्य किया है। अच्छी रंगोली बनाने वाले विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचाना और मंच दिया। निर्णायक मंडल में विभा बर्नवाल,विभाग संगठन मंत्री शिवम, सुनील कुमार, नरसिंह शामिल रहे। आरएन टैगोर विद्यालय की टीम प्रथम, पूजा एवं उनके साथी दूसरे और कृष्णा आइडियल पब्लिक स्कूल की टीम तीसरे स्थान पर रही। सभी प्रतिभागियों को नगर अध्यक्ष सुनील ने सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में पूरे पोखरे को 25000 दीपों से भव्य रूप से सजाया गया था। नगर मंत्री शिवम जायसवाल, रुद्र विश्वकर्मा, ज्योति, आरती, करन, विशाल, संजय, आदित्य, विजय, निशा, जयललिता, राहिल, अनिल जी, राहुल जी, आलोक जी, दीपचंद, अंतरिक्ष, गोपाल जी आदि उपस्थित थे।