फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ramavadh died due to body injury in the fight

मारपीट में शरीर पर लगे चोट से हुई थी रामअवध की मौत

Tue, 08 Sep 2020 06:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 06:06 PM IST
विज्ञापन
Ramavadh died due to body injury in the fight
आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र के जमालपुर डुगडुगवा निवासी रामअवध यादव की मौत शरीर पर चोट लगने से हुई थी। रामअवध का शव सोमवार की सुबह घर के छत पर पाया गया था। यहां रात में दो युवकों ने लाठी-डंडे से हमला कर उसे घायल कर दिया था और उसकी मौत हो गई थी। यह आरोप पत्नी ने सिधारी थाने पर दी गई तहरीर में लगाया था। वहीं पीएम रिपोर्ट में भी मारपीट में लगे चोट के चलते ही रामअवध के मृत होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

जमालपुर डुगडुगवा निवासी रामअवध (35) चाय की दुकान कर परिवार का भरण पोषण करता था। रविवार की रात वह अपने छत पर सो रहा था। पत्नी नीचे सोई हुई थी। रात में छत पर उसकी लाठी-डंडे से पीट कर हत्या कर दी गई। सुबह इसकी जानकारी होने पर सिधारी थाना पुलिस ने शव को पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया। पीएम में रामअवध के मौत का कारण शरीर पर चोट लगने और अधिक रक्तस्राव बताया गया। वहीं, सोमवार की शाम ही पत्नी ने दो के खिलाफ नामजद तहरीर सिधारी थाने पर दी थी। पीएम रिपोर्ट आने के बाद एसपी सुधीर सिंह के निर्देश पर सिधारी थाना पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर दीपक पुत्र चंद्रबली निवासी गौरडीह खालसा और कैलाश पुत्र बेचई निवासी बैठौली थाना सिधारी के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत कर लिया। सिधारी थाने के इंस्पेक्टर क्राइम अंशुमान यदुवंशी ने बताया कि नामजद अभियुक्तों की तलाश में पुलिस जुट गई है। जल्द ही इनकी गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed