अतरौलिया। नागरिकता संसोधन अधिनियम 2019 के समर्थन में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के नेतृत्व में नगर के पटेल मेमोरियल इंटर कॉलेज से 51 मीटर तिरंगे के साथ समर्थन रैली निकाली गई। जो विभिन्न जगहों से होते हुए विद्यालय परिसर पहुंचकर संगोष्ठी में तब्दील हो गई।
रैली पटेल मेमोरियल इंटर कॉलेज से शुरू होकर नगर के बरन चौक, दुर्गा चौक, बब्बर चौक, केशरी चौक, शांति चौक, रामपूजन चौक होते हुए पुन: कालेज पर ही समाप्त हुआ। रैली में पटेल इंटर कालेज, आर्य शिशु मंदिर अतरौलिया, दयानंद बाल मंदिर के छात्रों के साथ बजरंग दल, विहिप के कार्यकर्ता सहित नगर की जनता ने भी में प्रतिभाग किया। संगोष्ठी के मुख्य वक्ता विहिप गोरक्ष प्रांत के सह मंत्री शैलेन्द्र सिंह तोमर जी रहे। अध्यक्षता भाजयुमो के जिला महामंत्री संतोष पांडेय व संचालन बजरंग दल के जिला संयोजक वैभव चौरसिया ने किया। शैलेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि यह आयोजन देश की रक्षा व अखंडता के लिए निकाला गया। जिसका उद्देश्य था कि लोगों को सीएए के बारे में ज्यादा से ज्यादा जागरूक किया जाए। क्योंकि कुछ राजनीतिक दलों द्वारा इसका विरोध हो रहा है। उनके द्वारा यह भ्रम फैलाया जा रहा कि देश में रहने वाले मुसलमान लोगों की नागरिकता चली जाएगी। जबकि इस कानून में ऐसा कुछ नहीं है यह देश के बाहर कठिनाइयों का सामना कर रहे लोगों को देश में नागरिकता देने का कानून है। चाहे वो हिन्दू हो या ईसाई। कार्यक्रम में गौरव रघुवंशी, दिनेश सिंह, अजित सिंह, प्रमोद सोनकर, विशाल मोदनवाल, शिवकुमार अग्रहरि, रामू सिंह, महेश सोनी, पप्पू पांडेय, उत्कर्ष, धर्मेंद्र आदि उपस्थित थे।

बुढ़नपुर में सीएए के समर्थन में रैली निकालते विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता।- फोटो : AZAMGARH