फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Raised voice for construction of road and drain

Azamgarh News: सड़क-नाली बनवाने के लिए आवाज उठाई

Mon, 01 Sep 2025 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Raised voice for construction of road and drain
निजामाबाद। पल्हनी ब्लॉक क्षेत्र की लछीरामपुर ग्रामसभा स्थित रघुराज नगर कॉलोनी बदहाली का पर्याय बन चुकी है। सरकारी विभागों के कई कर्मचारी अपने परिवार के साथ यहां रहते हैं, लेकिन सुविधाएं नहीं हैं। टूटी नालियां, गंदगी और जलभराव अब इस कॉलोनी की पहचान बन चुकी है। रविवार को कॉलोनीवासी सड़क पर उतर आए। सबने विरोध जताते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क व नाली का निर्माण नहीं कराया गया तो वे मुख्यमंत्री तक अपनी गुहार पहुंचाएंगे।
विज्ञापन

कॉलोनी के मुख्य द्वार पर एक बड़ा नाला करीब एक वर्ष पहले ब्लॉक स्तर से बनाया गया था, ताकि बारिश के पानी की निकासी सुचारु हो सके। लेकिन यह नाला जगह-जगह टूटकर ध्वस्त हो चुका है। कॉलोनी के अंदर भी खड़ंजे को उखाड़कर ईंट से नाली बनाई गई, मगर काम अधूरा छोड़ दिया गया। नतीजा यह हुआ कि हर साल बारिश में पानी जमा हो जाता है और कीचड़ के बीच लोगों को घर तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है। समस्या को लेकर कॉलोनीवासियों ने जिलाधिकारी पोर्टल पर कई बार शिकायत की। यहां तक कि रिमाइंडर भी भेजा गया, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का आरोप है कि बार-बार शिकायत करने पर कुछ अधिकारियों ने अपशब्द तक कह डाले। उनका कहना था कि शिकायत करने से सड़क अपने आप नहीं बन जाएगी। इस रवैये ने स्थानीय निवासियों में नाराजगी और गुस्सा और बढ़ा दिया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सोनू मौर्य ने बताया कि इस समय प्रस्ताव तैयार नहीं हुआ है। चर्चा चल रही है और बजट मिलने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed