फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Rain accompanied by strong wind, hail

तेज हवा के साथ हुई बारिश, ओलावृष्टि

Sat, 05 Feb 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Rain accompanied by strong wind, hail
चक्रवाती तूफान में सरायमीर क्षेत्र में उड़ा टीनशेड। - फोटो : AZAMGARH
जिले में मौसम का मिजाज शुक्रवार की रात बदल गया। अचानक बदली छा गई और तेज हवा के साथ बारिश हुई। इस दौरान ओलावृष्टि हुई जिससे सरसों की फसल को नुकसान पहुंचा है। वहीं तेज हवा से टिन शेड उड़ गए। लगभग एक घंटे तक हुई बारिश से कई जगहों पर जलभराव हो गया। साथ ही ठंड भी बढ़ गई है।
विज्ञापन

जनपद में दो दिन से बादल छाए थे। शुक्रवार की रात लगभग आठ बजे से एक घंटे तक बारिश हुई। इस दौरान हवा भी काफी तेज थी। इसकी वजह से कई स्थानों पर टिनशेड उड़ गए। वहीं इस बारिश के साथ ही कई क्षेत्रों में ओले भी पड़े जिससे किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा है। बारिश के बाद नगर क्षेत्र के बदरका ईदगाह के पास सड़क पर जल जमाव हो गया जिसके लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। नाला जाम होने के कारण पानी सुबह तक नहीं निकल सका था। सरायमीर संवाददाता : कोरौली खुर्द गांव में शुक्रवार की रात लगभग साढ़े आठ बजे आए चक्रवाती तूफान गांव के मोहम्मद आजम पुत्र इश्तियाक अहमद के घर का टीन शेड उड़ गया। घर की दीवार गिर गई। दरवाजे के पास लगा हुआ पेड़ भी गिर गया जिससे लाखों का नुकसान हुआ। हाफिज एजाज पुत्र जुनेद के मकान का टीन शेड उड़ गया। कुतुबुद्दीन पुत्र लाल मोहम्मद, गालिब पुत्र इश्तियाक, हारुन पुत्र जुबेर का भी घर का टीन शेड उड़ गया। वहीं राम जियावन पुत्र हीरालाल की मड़ई गिर गई और राम जियावन भी घायल हो गए। राम जियावन उसकी पत्नी गांव में ही सरायमीर-नंदाव मार्ग पर ही मंडई में चूड़ा की मशीन लगाए हुए हैं। चूड़ा कूटने का कार्य करते हैं। घायल राम जियावन घर से खाना खाकर पर अपनी चूड़ा की मशीन पर आ गया। पत्नी एवं लड़के घर खाना खाने गए हुए थे। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। जिला कृषि अधिकारी डॉ. गगनदीप सिंह ने बताया कि इस बारिश से सरसों को छोड़ सभी फसलों को फायदा पहुंचा है। सिर्फ सरसों की वह फसल जिसमें फलियां लग गई थी और वहां ओले पड़े हैं उनको नुकसान पहुंचा है। नुकसान का सर्वे कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed