फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Railway workers protest against privatization

निजीकरण के विरोध में रेल कर्मियों ने दिया धरना

Sat, 18 Sep 2021 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Railway workers protest against privatization
निजीकरण के विरोध में रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन करते रेलवे कर्मचारी। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवे मेंन के आह्वान पर पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के बैनर तले रेलवे कर्मचारियों ने शनिवार को विरोध-प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि सरकार निजीकरण की व्यवस्था को समाप्त करके सरकारी संसाधनों से काम कराए। सरकार अपनी कार्यशैली में परिवर्तन लाए। अन्यथा की स्थिति में रेल कर्मी आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवे मेंन के आह्वान पर रेलवे में संपत्ति के निजीकरण, निगमीकरण और मुद्रीकरण के केंद्र सरकार के फैसले के विरोध में देशव्यापी ‘विरोध सप्ताह’ 13 सितंबर से 18 सितंबर तक विरोध-प्रदर्शन किया जा रहा है। रेल कर्मचारी अरुण यादव ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के विरोध में लिए निर्णयों को तुरंत वापस ले। यदि सरकार अपना रवैया नहीं बदलती है तो कर्मचारी संघर्ष जारी रखेेंगे। उन्होंने सरकार से मांग किया कि नई एनपीएस स्कीम बंद करके पुरानी पेंशन स्कीम बहाल की जाए। ड्यूटी पर उन्हें सुरक्षा मूलभूत सुविधाएं दी जाएं। इस मौके पर बृजेन्द्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, डीवी सिंह, संजय, धनंजय, फिरोज, रिंकू व शुभम पांडेय आदि लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed