फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   rahul pre secondary school renamed

राहुल पूर्व माध्यमिक विद्यालय निजामाबाद का बदला नाम

Tue, 15 Feb 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
rahul pre secondary school renamed
निजामाबाद स्थित राहुल पूर्व माध्यमिक विद्यालय लिखा हुआ।-फाइल फोटो - फोटो : AZAMGARH
महापंडित राहुल सांकृत्यायन के नाम से पहचाने जाने वाला राहुल पूर्व माध्यमिक विद्यालय निजामाबाद का नाम कोविड काल के दौरान गुपचुप तरीके से बदल दिया गया। इसी विद्यालय में महापंडित राहुल सांकृत्यायन ने शिक्षा ग्रहण की थी। इसलिए उन्हीं के नाम पर निजामाबाद के जूनियर हाईस्कूल का नामकरण किया गया था। नाम बदले जाने से साहित्यकारों में रोष है।
विज्ञापन

आधुनिक हिंदी साहित्य के महापंडित राहुल सांकृत्यायन जी का जन्म 9 अप्रैल, 1893 को जिले के पंदहा गांव में हुआ। उनका बचपन का नाम केदारनाथ पांडेय था। राहुल सांकृत्यायन के पिता का नाम गोवर्धन पांडेय और माता का नाम कुलवंती था। भाइयों में ज्येष्ठ राहुल थे। वह बचपन से ही हिंदी साहित्य में रुचि रखते थे। महापंडित राहुल सांकृत्यायन निजामाबाद कस्बे में स्थित जूनियर हाई स्कूल में अपनी शिक्षा ग्रहण की। जूनियर हाई स्कूल से शिक्षा ग्रहण करने के पश्चात वह धीरे-धीरे अग्रसर बढ़ते गए। बाद में उन्हीं के नाम पर निजामाबाद के जूनियर हाई स्कूल का नामकरण परिवर्तन किया गया। तब से जूनियर हाई स्कूल निजामाबाद को राहुल पूर्व माध्यमिक विद्यालय निजामाबाद किया गया। वर्षों से चल रहा यह नाम अचानक अचानक सुर्खियों में आ गया। 15 दिन पूर्व राहुल पूर्व माध्यमिक विद्यालय का नाम बदलकर जूनियर हाई स्कूल निजामाबाद कर दिया गया। पूरे देश में साहित्य की जगत में अपनी पहचान बनाने वाले महापंडित राहुल सांकृत्यायन के नाम पर चल रहे राहुल पूर्व माध्यमिक विद्यालय के नाम का परिवर्तन हो जाने से साहित्यकारों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed