{"_id":"81d664658ce0a9459136f9a2ff242b51","slug":"radhakrishnan-ideals-follow-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" राधा कृष्णन के आदर्शों पर चलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राधा कृष्णन के आदर्शों पर चलें
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2015 01:19 AM IST
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले के शिक्षण संस्थानों में शनिवार को पूर्व राष्ट्रपति डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई । इस अवसर पर बच्चों ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं निजामाबाद में बच्चों ने पौधरोपण कर पर्यावरण को सुरक्षित रखने का आह्वान किया।
भंवरनाथ स्थित एआईएसटी टेक्निकल इंस्टीट्यूट में शिक्षक दिवस और डा. राधाकृष्णन की जयंती केक काटकर मनाई गई। इस दौरान निदेशक अमित कुमार गुप्ता, प्रमोद प्रजापति, शेखर यादव, अनिल राजभर, सुनील यादव, नीरज श्रीवास्तव, अंतरा मोदनवाल, राहुल मौर्या, अजय यादव, सूरज, संदीप यादव, रामधनी मौर्या आदि को छात्र-छात्राओं ने सम्मानित किया। इस दौरान उत्कृष्ट अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया।
इसी क्रम में सर्वोदय पब्लिक स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह में सौ बच्चों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में सतत प्रयत्नशील और सुयोग्य लोगों को प्रबंधक और संस्थापक राजेंद्र यादव ने सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य मधु पांडेय, राय अनूप कुमार श्रीवास्तव, अतुल ङ्क्षसह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
फराशटोला स्थित आजमगढ़ पब्लिक स्कूल में बच्चों ने केक काटकर शिक्षक दिवस मनाया। इस अवसर पर प्रबंधक मुशीर अहमद, राजेंद्र सिंह, रमेश चंद, रामजीत यादव, ज्योति मद्धेशिया, प्रतिभा कन्नौजिया आदि उपस्थित रहे। निजामाबाद संवाददाता के अनुसार आरआरएस जूनियर हाईस्कूल प्यारेपुर चंदाभारी में शिक्षकों और बच्चों ने पौधरोपण किया। प्रबंधक पवन कुमार यादव ने छात्र-छात्राओं से कम से कम एक पौधा अपने घर के आस-पास लगाने का आह्वान किया। इस मौके पर अशोक यादव, विजय यादव, अमित सिंह, राहुल पाठक, राहुल यादव, ज्योत्सना यादव, साधना यादव, प्रियंका श्रीवास्तव आदि उपस्थित रही।
कप्तानगंज संवाददाता के अनुसार गदनपुर हिच्छनपट्टी स्थित श्रीमती गुजराती देवी इंटर कालेज में शिक्षक दिवस पर बच्चों ने डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान हाईस्कूल में प्रथम स्थान पाने वाली सुधा यादव, दूसरे स्थान पर रहे पवन कुमार यादव और तृतीय स्थान पाने वाले रुपम राय को सम्मानित किया गया। बूढनपुर : मां शृंगांरी महिला महाविद्यालय एकडंडी कोयलसा में प्रबंधक बीके यादव की अध्यक्षता में बच्चों ने शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य डा. दयाराम यादव, आंसू यादव उपस्थित रहे।
इसी क्रम में मां चनरमी देवी महिला महाविद्यालय कौडिय़ा में विद्यालय प्रबंधक गीता यादव की अध्यक्षता में शिक्षक दिवस मनाया गया। गांधी स्मारक इंटर कालेज कौडिय़ा में डा. सुधीर सिंह की अध्यक्षता में शिक्षक दिवस मनाया। इस मौके पर राजनाथ चौबे, सिंटू, परमहंश सिंह आदि उपस्थित रहे। अतरौलिया संवाददाता के अनुसार प्राथमिक विद्यालय अतरौलिया प्रथम और मदरसा बसीरतुल ओलूम पर शिक्षक दिवस धूमधाम से मना ।इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार गौतम, डा. राजाराम सिंह, मदरसा बसीरतुल ओलूम के प्रिसिंपल हाफिज जमील अहमद, प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार सोनी आदि मौजूद थे।