{"_id":"64e8f6d7a7083a92310b1f74","slug":"pushed-the-young-man-into-the-pond-died-due-to-drowning-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-3250-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: युवक को पोखरी में दिया धक्का, डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: युवक को पोखरी में दिया धक्का, डूबने से मौत
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के फत्तनपुर गांव में बृहस्पतिवार की देर रात नाली व रास्ते के विवाद को लेकर गांव के ही कुछ लोगों ने युवक को पोखरे में धक्का दे दिया। डूबने से उसकी मौत हो गई। भाई की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
गांव निवासी विजय यादव (28) ऑटो चला कर परिवार का भरण पोषण करता था।। उसके घर के सामने नाली व रास्ते के निर्माण को लेकर पड़ोसियों से विवाद हुआ था। बृहस्पतिवार की शाम सात बजे रामापुर बाजार में उसके भाई राजकुमार ने उसे सब्जी खरीदकर घर ले जाने के लिए दिया था। विजय घर पैदल जा रहा था कि घर से 500 मीटर पहले पोखरे पर गांव के कुछ लोग विजय को मिले और पुनः वह उन लोगों के साथ रामापुर बाजार वापस गया। जहां शराब पीने के बाद सभी घर के लिए निकले। गांव के पोखरे के पास पहुंचे थे कि साथ के लोगों के बीच कुछ कहासुनी हुई। इसी दौरान विजय को पोखरे में धकेल दिया गया। डूबने से उसकी मौत हो गई। वह एक पुत्र व एक पुत्री का पिता था।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर घटना की जानकारी ली। एसपी ग्रामीण अरुण कुमार दीक्षित ने बताया कि विजय के भाई विनय की की तहरीर पर पुलिस ने जगदंबा, सूरज, जयहिंद व शशिकांत के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।