{"_id":"59c6a7f24f1c1b37688b6306","slug":"puja-pandal-s-sound-will-be-closed-on-release-of-tajiya","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताजिया निकलने पर बंद हो जाएगा पूजा पंडाल का साउंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजिया निकलने पर बंद हो जाएगा पूजा पंडाल का साउंड
आजमगढ़/ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Sat, 23 Sep 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
dj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सगड़ी/मेंहनगर। दुर्गा पुजा, दशहरा, मुहर्रम आदि एक साथ पडने वाले त्यौहार को शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए शनिवार को जीयनपुर कोतवाली और मेंहनगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
इस दौरान निर्णय लिया गया कि दशहरे के दिन रात 11 से 12 बजे तक मुहर्रम का जुलुस निकलने पर पूजा पंडाल का साउंड बंद हो जाएगा। अधिकारियों ने पूजा समिति के लोगों को चेतावनी दी कि पूजा पंडाल में डीजे नहीं बजेगा। डीजे बजाने पर डीजे मालिक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
नगर पंचायत जीयनपुर में 18 जगहों पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाती है। जबकि कस्बे में 11 जगहों से ताजिए का जुलूस निकलता है। मोहर्रम और दुर्गा पूजा एक साथ शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए शनिवार को जीयनपुर कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन
जिसमें निर्णय लिया गया कि दशहरे के दिन रात 11 बजे से 12 बजे तक मुहर्रम का जुलूस निकलने पर कस्बे में स्थित आदर्श पूजा समिति पूजा पंडाल का साउंड नहीं बजेगा। इस फैसले पर दोनों पक्ष के लोगों ने सहमती जताई। लोगों की मांग पर जीयनपुर कोतवाल मंजय सिंह ने कहा कि दशहरे के दिन बाजार में किसी भी वाहन का प्रवेश नहीं होने दिया जाएगा।
मार्ग परिवर्तन कर दिया जाएगा। इस अवसर पर आनंद प्रकाश तिवारी, ज्ञानेंद्र मिश्रा, रिजवान मेंहदी, राजा सोनकर, लालू जायसवाल आदि लोग मौजूद रहे। इसीक्रम में मेंहनगर थाना परिसर में हुई शांति कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि किसी भी पूजा पंडाल में डीजे नहीं बजेगा। इसके स्थान पर लाउडस्पीकर बजाया जाए।
पुलिस का कहना है कि जिस पूजा पंडाल में डीजे बजेगा। उस डीजे के मालिक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर वीरेंद्र आर्य, सुभाष जायसवाल, कमलेश मधुकर, सत्यनरायन सेठ, कमर अहमद आदि लोग मौजूद रहे।
दुर्गा पूजा में नहीं बजेगा डीजे
मेंहनगर। शनिवार को मेंहनगर थाना परिसर में दशहरा और मुहर्रम को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए शांति समिति की बैठक हुई। जिसमें लोगों से शांति पूर्ण ढ़ंग से त्योहारों को मनाने की अपील की गई। बैठक में पूजा पंडालों में डीजे न बजाने का निर्देश दिया गया।
जिस पर सभी लोग सहमत भी हो गए। इस मौके पर विरेंद्र आर्य, सुभाष जायसवाल, कमलेश मधुकर, सत्यनरायन सेठ, कमर अहमद, शाहिद, मुन्ना खां, शमसुल होदा आदि उपस्थित थे।