फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Publishing the graph of the voter list at the booths

बूथों पर हुआ मतदाता सूची के आलेख्य का प्रकाशन

Mon, 01 Nov 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Publishing the graph of the voter list at the booths
आजमगढ़। विधानसभा चुनाव 2021 की तैयारियां जनपद में शुरू हो चुकी है। जिसके क्रम में सोमवार को मतदाता सूची के आलेख्य का प्रकाशन कर दिया गया। इस सूची में एक जनवरी को 18 वर्ष आयु पूर्ण करने वाले 3311 नए मतदाताओं को शामिल किया गया है। मतदाताओं की संख्या बढ़ने के साथ ही मतदान केंद्र और बूथों की संख्या भी बढ़ी है।
विज्ञापन

सोमवार को आलेख्य प्रकाशन के बाद जनपद में कुल मतदाताओं की संख्या अब 35 लाख 81 हजार 391 हो गई है। वहीं अगर विधानसभावार मतदाताओं की स्थिति पर गौर करें तो अतरौलिया में मतदाताओं की संख्या बढ़कर 373580, गोपालपुर में 340810, सगड़ी में 328212, मुबारकपुर में 343679, आजमगढ़ 387073, निजामाबाद 327481, फूलपुर पवई 324312, दीदारगंज 359468, लालगंज 396634, मेहनगर 400142 हो गई है। पिछले विधानसभा चुनाव में मतदाताओं की कुल संख्या 15 लाख 78 हजार 80 थी। जो इस बार बढ़कर 35 लाख 81 हजार 391 हो गई है। इस प्रकार जनपद में कुल 3311 मतदाता बढ़े हैं। वहीं पिछले विधानसभा चुनाव में कुल 3406 मतदान केंद्र बनाए गए थे। इस बार इनकी संख्या बढ़कर 2343 हो गई है। जबकि पिछले चुनाव में कुल 3943 बूथ बनाए गए थे। इनकी संख्या बढ़कर 4262 हो गई है। इस प्रकार जनपद में 38 मतदान केंद्र और 349 बूथ बढ़ाए गए हैं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बृजेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि आयोग के निर्देश पर आज मतदाता के आलेख्य सूूची का प्रकाशन कर दिया गया है। यह सूची सभी बूथों पर प्रदर्शित कर दी गई है। कोई जाकर इनका अवलोकन कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed