{"_id":"5e273ad58ebc3e4b4c43942f","slug":"public-protest-against-nrc-and-caa-in-azamgarh-azamgarh-news-vns5065002141","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआरसी, सीएए के विरोध पर कर्बला में उमड़ा जनसैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनआरसी, सीएए के विरोध पर कर्बला में उमड़ा जनसैलाब
विज्ञापन
शहर के करबला मैदान में सीएए के विरोध प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रति को पत्र लिखते लोग।
- फोटो : AZAMGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। एनआरसी, सीएए व एनपीसी के विरोध का क्रम जिले में मंगलवार को भी जारी रहा। सर्वदलीय आह्वान पर कर्बला के मैदान में आयोजित विरोध सभा में भारी संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ा। एनआरसी, सीएए विरोध को लेकर आयोजित इस धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या मेें महिलाएं की मौजूदगी रही।
संविधान बचाओ मंच के तत्वाधान में आयोजित इस धरना प्रदर्शन में शामिल होने के लिए सुबह से ही लोगों का हुजूम कर्बला मैदान पहुंचने लगा था। हजारों की संख्या में पहुंचे लोग तिरंगा लिए हुए थे। वहीं काफी संख्या में युवा चेहरों पर तिरंगे का टैटू बना था। विरोध प्रदर्शन में युवाओं व महिलाओं की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। धरने को संबोधित करते हुए सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि सरकार संविधान को खत्म करना चाहती है। जब देश आजादी की लड़ाई लड़ रहा था तो यहीं भाजपा के लोग अंग्रेजों के मुखबिर हुआ करते थे। गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई से जनता का ध्यान भटकाने के लिए भाजपा नित नए-नए प्रयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि देश के मुसलमानों ने कभी भी हिन्दुओ को जबरन इस्लाम स्वीकार करने के लिए नहीं कहा। युवाओं का आह्वान किया कि संवैधानिक तरीके व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अहिंसा के सिद्धांत को आत्मसात करते हुए विरोध प्रदर्शन करें। पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि भाजपा ने सीएए को लाकर देश के संविधान का मजाक बना दिया है। देश की आजादी में जितना हिन्दुओं ने संघर्ष किया, उतना मुस्लिमों का भी योगदान रहा। विधायक शाह आलम गुड्डू जमाली ने कहा कि सरकार जो कर रही है वह गलत है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि विरोध करें लेकिन उग्र आंदोलन से पूरी तरह से बचे रहे। नफीस अहमद ने कहा कि हमारा विरोध देश के संविधान को बचाने के लिए है। संविधान की शपथ लेकर प्रधानमंत्री संविधान विरोधी कार्य कर रहे है। एहसान खान ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के इशारे पर काम कर रही है। पूरे देश को सांप्रदायिकता की आग में झोकने का काम किया जा रहा है।
उलेमा कौंसिल के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि भाजपा धर्म के नाम पर देश को बांटना चाहती है। अधिवक्ता शमशाद अहमद ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार मनुस्मृति के तहत व्यवस्था बनायी जाती है। सर्वदलीय धरना प्रदर्शन के दौरान कर्बला मैदान पूरी तरह से तिरंगे झंडे से पट गया था। धरने को डॉ. जावेद अख्तर, विधायक डॉ. संग्राम यादव, विजय यादव, शौकत माहुली, मौलाना सुल्तान, जयराम पटेल, दयाराम यादव, सच्चिदानंद राय, शाह शमीम, कमर कमाल, मो. शारिक, आईपी सिंह, वेद प्रकाश यादव, रामदर्शन यादव, जुगनू प्रधान आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर सौरभ्, वीरेंद्र प्रतान सिंह, लाल बहादुर त्यागी, सुमैया खातून, रामप्यारे यादव, जयप्रकाश नरायन, पप्पू यादव, तलहा रशादी, प्रवीण सिंह, मोहसिन खान समेत

शहर के करबला मैदान में सीएए के विरोध प्रदर्शन में पोस्टर बैनर लेकर शामिल होने जाते लोग।- फोटो : AZAMGARH

शहर के करबला मैदान में सीएए के विरोध प्रदर्शन के दौरान अपने हाथों में स्लोगन के पोस्टर लिए एक मुस?- फोटो : AZAMGARH

शहर के करबला मैदान में सीएए के विरोध प्रदर्शन संबोधित करते वामपंथी नेता जय प्रकाश नारायण।- फोटो : AZAMGARH

शहर के करबला मैदान में सीएए के विरोध प्रदर्शन शामिल लोग।- फोटो : AZAMGARH

शहर के करबला मैदान में सीएए के विरोध प्रदर्शन के दौरान अपने हाथों में स्लोगन के पोस्टर लिए मुस्लि- फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन