फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Public opinion hit the streets in support of CAA

छिनने नहीं बल्कि नागरिता देने का कानून है सीएए: सुरेश राणा

Mon, 13 Jan 2020 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Public opinion hit the streets in support of CAA
डीएवी मैदान से नगरिकता संशोधन अधिनियम के सर्मथन में निकाली गई रैली में शामिल उत्साहित महिलाएं औ? - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। लोक जागरण मंच की ओर से सोमवार को डीएवी मैदान में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी। जन जागरण यात्रा में भाजपा कार्यकर्ता 200 मीटर तिरंगा और उत्साही नारों के साथ शामिल हुए। जिले के प्रभारी मंत्री और प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने रैली को हरी झंडी दिखाई। उनकी मौजूदगी से रैली में मौजूद कार्यकर्ता और समर्थक उत्साहित रहे। तिरंगे से पटे शहर में नारों के साथ लोगों को सीएए के बारे में जागरूक भी किया गया।
विज्ञापन

डीएवी से शुरू हुई यात्रा शहर के कालीचौरा, एलवल, कालीनगंज, दलालघाट, पुरानी कोतवाली, मुख्य चौक, मातबरगंज, बड़ादेव, नगर पालिका तिराहा, गांधी प्रतिमा होते हुए पुन: डीएवी मैदान पहुंच कर संपन्न हुई। यात्रा के समापन पर प्रभारी मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून पर देश की जनता जागरूक है। यह पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के प्रताड़ित अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने का कानून है। इसमें किसी भी भारतीय की नागरिकता छीनने का कोई प्रावधान नहीं है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद देते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि वर्षो से ऐसे पीड़ित लोग आश्रय के लिए भटक रहे थे। केंद्र सरकार ने ऐसे पीड़ितों का दर्द समझा। कांग्रेस, सपा बसपा सहित अन्य विरोधी दल जनता को गुमराह कर रहे हैं। इस ऐतिहासिक लोक जागरण यात्रा से लोगों का भ्रम दूर हो जाएगा। देश की जनता नागरिकता संशोधन कानून के पूर्णतया समर्थन में है। रैली में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, भाजपा और उसके अनुषांगिक संगठन के समर्थक शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. भगत सिंह ने की। इस दौरान ध्रुव कुमार सिंह, ऋषिकांत राय, नरेंद्र सिंह, नीलम सोनकर, विनय प्रकाश गुप्ता, अमित तिवारी, जयनाथ सिंह, बैरिस्टर जी, लालजी भाई, प्रेम प्रकाश राय, प्रेम नारायण पांडेय, हरेंद्र सिंह, श्याम नारायण सिंह, रामपाल सिंह, श्रीकृष्ण पाल, श्रीकृष्ण तिवारी, ओम प्रकाश पांडेय, शिवम पांडेय, देवेंद्र सिंह, मंजू सरोज समेत हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

ग्रामीणांचल से उमड़ा था कार्यकर्ताओं का रेला
आजमगढ़। जागरण यात्रा में शामिल होने के लिए ग्रामीणांचल से भी कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ा था। तिरंगे झंडे के साथ कार्यकर्ता सीएए के समर्थन में नारेबाजी करते हुए अपने-अपने क्षेत्रों से पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहानागंज संवाददाता के अनुसार मवेशी खान स्थित अमर शहीद कृष्ण कुमार सिंह शहीद पार्क से भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम मंडल अध्यक्ष दिलीप मिश्रा के नेतृत्व में जिला मुख्यालय के लिए रवाना हुआ। बाइक से सैकड़ों कार्यकर्ता तिरंगा झंडा के साथ जिला मुख्यालय पर आयोजित पदयात्रा में शामिल होने के लिए पहुंचे। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि सीएए पर आम लोगों को गलत जानकारी देकर भड़काया जा रहा है। जो विरोधियों की साजिश है। इस मौके पर भक्कूसिंह, अनिल गुप्ता, अनिल सिंह, बृजनरायन विश्वकर्मा, अखिलेश सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। लालगंज संवाददाता के अनुसार लोक जागरण यात्रा में प्रतिभाग के लिए ओम प्रकाश सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता सोमवार की सुबह जिला मुख्यालय के लिए रवाना हुुए। इसमें पल्हना, देवगांव, लालगंज, बरदह, ठेकमा मंडलों के कार्यकर्ता शामिल रहे। लालगंज विस क्षेत्र से लगभग 2000 कार्यकर्ता लोक जागरण यात्रा में प्रतिभाग के लिए आये थे। जिसमें अशोक कुमार सिंह, विजय सोनकर, दिनेश सिंह ,अवध राज यादव, राम नयन सिंह, इंद्राज चौहान ,रजनी कांत त्रिपाठी, संचिता श्री चौहान, आशीष सिंह, जेपी सिंह संजय जायसवाल, सर्वेश राय, ज्ञान सिंह, राजेश सिंह, सूर्यनाथ मौर्य रजनीश जायसवाल, शिवसागर बर्नवाल, रंजन जायसवाल, विशाल राय, आदर्श राय, आनंद राय, आदि बहुत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जिला मुख्यालय के लिए रवाना हुए। अंबारी संवाददाता के अनुसार फूलपुर तहसील के मैगना बाजार में भाजपा नेताओं ने पदयात्रा कर जनता को सीएए के प्रति जागरूक किया। पदयात्रा में संतोष, सूरज अग्रहरि, राममिलन राजभर , सर्वेश राजभर, संजय राजभर, महेंद्र चौहान, पारस नाथ पांडे आदि शामिल रहे।

डीएवी मैदान से नगरिकता संशोधन अधिनियम के सर्मथन में निकाली गई रैली में शामिल लोग।

डीएवी मैदान से नगरिकता संशोधन अधिनियम के सर्मथन में निकाली गई रैली में शामिल लोग।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed