फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Provide slip to voters before March 2

दो मार्च से पहले मतदाताओं को उपलब्ध कराएं पर्ची

Thu, 24 Feb 2022 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
Provide slip to voters before March 2
फूलपुर तहसील में मतदाता पर्ची लेने उमड़ी बीएलओ की भीड़। - फोटो : AZAMGARH
स्थानीय तहसील से बृहस्पतिवार को क्षेत्र के बीएलओ को मतदाता पर्ची बांटना शुरू कर दिया गया। इस दौरान तहसील में मतदाता पर्ची लेने के लिए काफी भीड़ लगी हुई थी। यहां से मतदाता पर्ची ले जाकर बीएलओ अपने-अपने क्षेत्र मतदाओं को देंगे।
विज्ञापन

फूलपुर तहसील में बीएलओ को मतदाता पर्चियां बांटी जा रही है। इसके बाद बीएलओ अपने क्षेत्रों में जाकर मतदाताओं को ये पर्चियां बांटेंगे। तहसील सभागार में बीएलओ की भीड़ लगी रही। इस दौरान फूलपुर-पवई विधानसभा क्षेत्र के बूथ लेबल ऑफिसर को मतदाता पर्चियों का वितरण किया गया। बीएलओ ये पर्चियां वोटरों को उनके घर-घर जाकर बांटेंगे। इन पर्चियों से वोटर आसानी से मतदान केंद्र पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। तहसीलदार संजय कुमार ने बताया की भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर इन सभी मतदाताओं को उनके नाम, आयु, लिंग और पता लिखी पर्चियों को उनके घरों तक पहुंचाने का काम बीएलओ को सौंपा गया है। अगले दो दिन तक तहसील से बीएलओ को पर्ची देने का कार्य जारी रहेगा। उन्होंने कहाकि फूलपुर-पवई विधानसभा क्षेत्र के सभी बीएलओ तहसील में प्रशासनिक अधिकारी के कार्यालय से मतदाता पर्ची प्राप्त कर हर हाल में 2 मार्च से पहले मतदाताओं के घर पहुचाने का कार्य सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed