{"_id":"7f5a26aeb586616b46a56dd5c1d4810f","slug":"protesting-the-killing-of-muslims-in-myanmar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"म्यांमार में मुसलमानों के हत्या के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
म्यांमार में मुसलमानों के हत्या के विरोध में प्रदर्शन
संवाददाता
Updated Sat, 06 Jun 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
सरायमीर। बर्मा के म्यांमार में मुसलमानों के कत्ले आम के विरोध में कस्बे के मवेशीखाना मेन रोड पर आल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लेमीन ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। बाद में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम निजामाबाद को सौंपा।
शुक्रवार की नमाज के बाद आल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लेमीन के कार्यकर्ताओं ने बर्मा सरकार विरोधी नारे लगाए। साथ ही भारत सरकार से बर्मा के मुसलमानों की मदद किए जाने की मांग की। जिलाध्यक्ष कलीम जामई ने कहा कि बर्मा के म्यांमार में निर्दोष मुसलमानों, बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों का कत्लेआम अमानवीय कृत्य है। इसकी जितनी निंदा की जाए कम है। उन्होंने राष्ट्रपति से बर्मा सरकार पर कूटनीतिक दबाव बनाकर मुसलमानों की मदद और उनकी सुरक्षा के लिए भारत से एक प्रतिनिधिमंडल भेजने के साथ बर्मा सरकार को अपराधी घोषित कर मुकदमा चलाए जाने की मांग की। प्रदर्शन की सूचना मिलने पर सरायमीर पुलिस सहित निजामाबाद तहसील प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस दौरान राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी निजामाबाद को सौंपा गया। प्रदर्शन करने वालों में नदीम खान, मुद्दसीर जमाल आदि लोग मौजूद रहे।