फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Protest against death sentence to sailors in Qatar

Azamgarh News: कतर में नौसैनिकों को फांसी की सजा के खिलाफ प्रदर्शन

Mon, 30 Oct 2023 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Oct 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Protest against death sentence to sailors in Qatar
अहरौला। कतर सरकार द्वारा भारत के आठ नौ सेना के पूर्व अधिकारियों को फांसी की सजा देने को लेकर युवाओं का गुस्सा फूट पड़ा। कतर सरकार के इस निर्णय के विरोध में सोमवार को वह अहरौला कस्बे में सड़क पर उतर कर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

भारत सरकार से मांग किया कि भारतीय नौ सैनिकों को ससम्मान वापसी कराई जाय। यह भारत देश का अपमान है, जिसे किसी भी दशा में भारतीय युवा सहन नहीं करेगा। आक्रोशित युवाओं द्वारा विरोध जताया गया। युवाओं ने कहा कि कतर का यह निर्णय निंदनीय है, और कायरतापूर्ण है। युवाओं ने भारत के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेज कर पूर्व नौ सैनिकों के ससम्मान वापसी की मांग किया। सैनिक हमारे देश के समुद्र की सीमाओं में अपनी जान की बाजी लगाकर सुरक्षा देते हैं। कई सैनिक राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त हैं, और कतर में बिना किसी कारण बताए हुए ऐसे सैनिकों को फांसी की सजा दी गई है जो निंदनीय और कायरतापूर्ण है। प्रदर्शन करने वालों में प्रेम सागर मोदनवाल, धीरज, शशांक, मुकेश, दीपक, अंजर शेख, इस्माइल शेख आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed