{"_id":"621cf17e70990347be059c10","slug":"promotion-of-candidate-from-twitter-account-of-azamgarh-dm-suing-contract-worker","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ डीएम के ट्विटर अकाउंट से प्रत्याशी का हुआ प्रचार, संविदा कर्मी के खिलाफ मुकदमा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ डीएम के ट्विटर अकाउंट से प्रत्याशी का हुआ प्रचार, संविदा कर्मी के खिलाफ मुकदमा
Mon, 28 Feb 2022 09:29 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 28 Feb 2022 09:29 PM IST
सार
ट्विटर अकाउंट से एक प्रत्याशी की प्रचार सामग्री अपलोड होने की जानकारी होने पर डीएम ने जिला सूचना अधिकारी को जांच करने का निर्देश दिया। जांच में संविदा कर्मी निखिल श्रीवास्तव की संलिप्तता पाई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजमगढ़ जिलाधिकारी के ट्विटर अकाउंट पर एक प्रत्याशी के प्रचार की सामग्री संविदा कर्मी की ओर से अपलोड कर दी गई। जानकारी होने पर जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला सूचना अधिकारी ने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। सूचना कार्यालय में संविदा कर्मी निखिल श्रीवास्तव कंप्यूटर आपरेटर है।
विज्ञापन
निखिल ट्विटर अकाउंट से लेकर सोशल मीडिया की गतिविधियों को संचालित करता है। आरोप है कि निखिल ने जिलाधिकारी के ट्विटर अकाउंट से एक प्रत्याशी की प्रचार सामग्री प्रसारित कर दी। इसकी जानकारी होने पर डीएम ने जिला सूचना अधिकारी को जांच करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
जांच में संविदा कर्मी निखिल श्रीवास्तव की संलिप्तता पाई। इस पर जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला सूचना अधिकारी अशोक कुमार ने नगर कोतवाली में संविदा कर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन