{"_id":"08769cc524edb4c44543895007a5a902","slug":"promotion-for-the-cleaning-staff-took-shout-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमोशन के लिए सफाई कर्मियों ने भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमोशन के लिए सफाई कर्मियों ने भरी हुंकार
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Fri, 24 Jul 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत की भर्ती में 50 प्रतिशत सफाई कर्मचारियों का प्रमोशन करने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ द्वारा शुक्रवार को कुंवर सिंह उद्यान में धरना दिया गया।
धरने के बाद कर्मचारियों ने मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा। धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सीपी यादव ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आज यह धरना पूरे प्रदेश में दिया जा रहा है।
हमारी मांग है कि वर्तमान में ग्राम पंचायत की जो भर्ती हो रही है, उसमें 50 प्रतिशत सफाईकर्मियों को प्रमोशन से भर्ती किया जाए। क्योंकि सफाईकर्मी भी विभाग के ही कर्मचारी हैं। ग्राम प्रधान से पेरोल पर हस्ताक्षर न कराया जाए।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष क्रांति सिंह ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में आयोजित इस धरने के बाद भी यदि शासन द्वारा सात अगस्त तक कोई निर्णय नहीं लिया जाता तो अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। इस दौरान सफाई कर्मचारियों ने छह सूत्री मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा।
इस मौके पर देवेश यादव, रामप्रताप यादव, नंदलाल, नवीन, समरजीत, अखिलेश, अरुण, कमलेश, विरेंद्र और सूर्यभान सहित अन्य लोग उपस्थित थे।