फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Procession taken out for old pension

Azamgarh News: पुरानी पेंशन के लिए निकाला जुलूस

Mon, 07 Aug 2023 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Procession taken out for old pension
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर संयुक्त मोर्चा के बैनर तले सोमवार को कर्मचारियों ने डीएवी इंटर कालेज से जुलूस निकाला। कलेक्ट्रेट पहुंच कर नारेबाजी के बीच प्रदर्शन किया। इसके बाद पीएम सीएम को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।
विज्ञापन

सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार पुरानी पेंशन बहाल करें, नहीं तो शिक्षक-कर्मचारी आंदोलन करेंगे। सीपी यादव ने कहा कि सरकार ने पूर्व जनप्रतिनिधियों के लिए पेंशन की व्यवस्था की है। जबकि 60 साल पर सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षक- कर्मचारियों के लिए यह व्यवस्था नहीं है। पंकज कुमार सिंह व ओंकारनाथ ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों का अधिकार है। इस दौरान बसंत कुमार, दिनानाथ मिश्र, राजाराम, शिखा मौर्या, जितेंद्र कुमार, अजय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बूढ़नपुर: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कोयलसा ब्लाॅक के सफाई कर्मियों ने ब्लाॅक अध्यक्ष दीपक सिंह की अध्यक्षता मेंआवाज बुलंद की। इसके बाद कर्मचारी मुख्यालय पर आयोजित जुलूस में शामिल होने के लिए निकले। ठेकमा: सफाई कर्मचारी संघ के ब्लाॅक अध्यक्ष राजाराम की अध्यक्षता में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों ने हुंकार भरी। कर्मचारियों ने कहा कि पुरानी पेंशन उनका अधिकार है। वह इसे लेकर ही रहेंगे। इस दौरान रमेश राम, मनोज गुप्ता, मनोहर यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed