फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   priyanka gandhi vadra azamgarh visit on 12 February

12 फरवरी को आजमगढ़ आएंगी प्रियंका गांधी, सीएए को लेकर प्रदर्शन करने वाले पीड़ितों से मिलेंगी

Mon, 10 Feb 2020 07:39 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Mon, 10 Feb 2020 07:39 PM IST
विज्ञापन
priyanka gandhi vadra azamgarh visit on 12 February
प्रियंका गांधी वाड्रा। - फोटो : PTI
एनआरसी, सीएए को लेकर बिलरियागंज में हुए बवाल के पीड़ितों से मिलने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 12 फरवरी को आजमगढ़ आ रही हैं। प्रियंका के आगमन की सूचना मिलते ही कांग्रेसियों में उत्साह जाग उठा है और तैयारियों में जुट गए हैं।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह ने बताया कि सीएए और एनआरसी विरोध में बिलरियागंज में महिलाओं और युवाओं पर लाठीचार्ज किया गया। पुलिस की इस बर्बरता में काफी संख्या में महिलाएं घायल हुईं। 18 लोगों को जेल भेज दिया गया। अन्य की तलाश में छापेमारी कर लगातार लोगों को परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन


कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने इस घटना की पूरी रिपोर्ट राष्ट्रीय नेतृत्व को भेजी थी। इसे लेकर ही राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने पीड़ितों से मिलने का कार्यक्रम निर्धारित किया है। 12 फरवरी को प्रियंका गांधी वाराणसी से सड़क मार्ग से आजमगढ़ आएंगी। बिलरियागंज पहुंच कर पीड़ितों से मुलाकात करेंगी और उनकी समस्याएं सुनेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने एनआरसी व सीएए को लेकर चल रहे प्रदर्शन के खिलाफ पुलिस की दमनकारी कार्रवाई की शिकायत राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से की है। आयोग ने प्रदेश के मुख्य सचिव व डीजीपी को तलब किया है और छह सप्ताह में जवाब मांगा है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed