फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Priyanka Gandhi took cognizance on information received on Congress Fight Corona Whatsapp Group, sent food grains to the needy

कांग्रेस फाइट कोरोना व्हाट्सएप ग्रुप पर मिली जानकारी पर प्रियंका गांधी ने लिया संज्ञान, जरूरतमंदों के लिए भेजा अनाज

Sat, 18 Apr 2020 08:33 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 18 Apr 2020 08:33 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Gandhi took cognizance on information received on Congress Fight Corona Whatsapp Group, sent food grains to the needy
ट्रक से अनाज उतारते मजदूर - फोटो : amar ujala

कोरोना महामारी से बचाव के लिए देशभर में लॉक डाउन की घोषणा होने के साथ ही एक बड़ी आबादी के सामने भुखमरी का संकट आ गया है। दिहाड़ी मजदूर, ठेले-खोमचे वाले, भूमिहीन किसानों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस कठिन परिस्थिति में हर व्यक्ति अपनी क्षमतानुसार जरूरतमंदों की मदद कर रहा है।

विज्ञापन


इस परोपकार के काम में देश के राजनीतिक दल भी पीछे नही हैं और लोगों की मदद कर रहे हैं ।  कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की ओर से शनिवार को एक ट्रक अनाज आजमगढ़ भेजा गया। उन्होंने कांग्रेस फाइट कोरोना व्हाट्सएप ग्रुप बनाया है।
विज्ञापन


इसमें उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के जिलाध्यक्ष व प्रदेश के पदाधिकारी जुड़े हैं। आजमगढ़ जिले में प्रियंका स्वयं 15 लोगों को अनाज और दवाएं उपलब्ध करा चुकी हैं। उन्होंने निर्देश दिया है कि अनाज ऐसे जरूरतमंद लोगों में वितरित किया जाए जिनको सरकार से मदद न पहुंची हो। खासतौर से विधवाओं, विकलांगों व आर्थिक रूप से कमजोर लोगों का विशेष ध्यान दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed