फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Private AC bus caught fire after trampling bike riders, two killed, half a dozen scorched

बाइक सवारों को रौंदने के बाद आग का गोला बनी प्राइवेट एसी बस, दो की मौत, आधा दर्जन झुलसे

Sun, 20 Nov 2022 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
Private AC bus caught fire after trampling bike riders, two killed, half a dozen scorched
अतरौलिया। मऊ से दिल्ली जा रही एक प्राइवेट एसी बस ने अतरौलिया के लोहरा के पास बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। बाइक व दोनों युवक भी बस में फंस कर लगभग 100 मीटर घिसटते चले गए। इसके चलते बस में भी आग लग गई। घटना में दो की जहां मौत हो गई। वहीं छह यात्री भी झुलस गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
विज्ञापन

कृष्णा ट्रेवेल्स की एसी बस मऊ से यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रही थी। शाम सात बजे के लगभग बस एनएच 233 पर अतरौलिया थाना अंतर्गत लोहरा गांव के पास पहुंची थी कि गलत ट्रैक पर सामने से आ रही बाइक बस की चपेट में आ गई। इस हादसे में बाइक पर सवार दो युवक पिंटू व रविंद्र निवासी बड़सरा आइमा थाना कप्तानगंज की मौके पर ही मौत हो गई। इतना ही नहीं मृतक व बाइक बस में फंस कर 100 मीटर दूर तक घिसटते चले गए। इस दौरान बस में आग लग गई। जब तक बस चालक बस रोकता तब तक बस आग का गोला बन गई। बस में सवार यात्री किसी तरह कूद कर बाहर भागने लगे। इसमें छह यात्री झुलस गए।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। अतरौलिया पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। झुलसे लोगों को अस्पताल भेजा गया तो वहीं मृतकों के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। बस में सवार छह यात्री मामूली रूप से झुलसे जरूर हैं, लेकिन उनके सारे सामान आदि के साथ ही बस पूरी तरह जल गई। घटना की जानकारी होने पर एसपी ग्रामीण राहुल रूसिया के साथ ही सीओ बूढ़नपुर गोपाल स्वरूप वाजपेई भी मौके पर पहुंच गये थे और बचाव व राहत कार्य में जुटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed