फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   pretext of giving mangoes old man did dirty things to girl arrested woman sat police station in azamgarh

UP: आम देने के बहाने बालिका से गंदी हरकत, न्याय के लिए आठ घंटे तक थाने पर बैठी रही महिला; जेल से छूटा था आरोपी

Thu, 26 Jun 2025 09:27 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 26 Jun 2025 09:27 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में आठ साल की बालिका के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोपी बुजुर्ग कुछ महीने पहले ही जेल से छूटकर आया था। वह दुष्कर्म के मामले में सजा काटने गया था। एसपी के हस्तक्षेप के बाद चौरी थाने की पुलिस ने कार्रवाई की।

विज्ञापन
pretext of giving mangoes old man did dirty things to girl arrested woman sat police station in azamgarh
बुजुर्ग ने बालिका से की छेड़खानी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Bhadohi News: भदोही के चौरी थानाक्षेत्र के एक गांव में बकरी चराने गई बालिका से छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया। आठ घंटे तक पीड़िता के परिजन थाने पर बैठे रहे। पुलिस मामले को सलटाने में लगी रही। एसपी के हस्तक्षेप पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पाक्सो, छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


कुछ साल पूर्व भी छेड़खानी के मामले में आरोपी जेल जा चुका है। गुरुवार की सुबह सात बजे एक गांव में आठ साल की बालिका खेत में बकरी चराने गई थी। इस दौरान गांव का एक वृद्ध बालिका को आम देने के बहाने अपने पास बुलाया। आरोप है कि बालिका के साथ अश्लील हरकत की गई। 
विज्ञापन


इसके बाद बदहवास हालत में बालिका घर पहुंचकर आपबीती बताई तो परिजनों के पैरो तले जमीन खिसक गई। परिजन पीड़िता को लेकर थाने जाने लगे तो धमकाया भी गया। सुबह 10 बजे पीड़िता के परिजन थाने पहुंच गए, लेकिन पुलिस शाम छह बजे तक मामले को रफा-दफा करने में जुटी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान बिचौलिया मामले को लेकर पीड़ित परिजनों को लालच भी देते रहे। मामला एसपी के संज्ञान में आया तो पुलिस हरकत में आई। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने कहा कि आरोपी के खिलाफ पाक्सो समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

मनबढ़ दे रहे धमकी, डीएम से लगाई गुहार
भदोही नगर के पचभैया निवासी मोहिद अहमद खां ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। पत्रक में कहा कि जमुंद मोहल्ला में वह मकान का निर्माण करा रहा है, लेकिन कुछ मनबढ़ किस्म के लोग वहां से परिवार समेत भगाना चाह रहे हैं। 24 जून को कुछ युवकों को लेकर घर आए और गाली गलौज दिया। धमकाया कि यहां से चले जाओ अन्यथा ठीक नहीं होगा। इससे उनका परिवार डरा सहमा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed