फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Present teaching methods through art

Azamgarh News: शिक्षण पद्धतियों को कला के माध्यम से प्रस्तुत करेंगे

Sun, 31 Aug 2025 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Present teaching methods through art
आजमगढ़। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत छात्रों की तरह शिक्षकों की बहुमुखी प्रतिभा को मंच देने के लिए एनसीईआरटी समृद्धि राष्ट्रीय प्रतियोगिता आयोजित कर रही है। इसमें शिक्षकों की कलात्मक प्रतिभा और कला समेकित शिक्षण शास्त्र को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ऑनलाइन कला प्रतियोगिता होगी। राष्ट्रीय स्तर पर 40 टीमों का गठन कर इसे कला उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। इसमें देशभर के शिक्षक अपनी शिक्षण पद्धतियों को कला के माध्यम से प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन

राज्य परियोजना निदेशक कंचन वर्मा की ओर से बीएसए को जारी पत्र में बताया गया है कि जिला स्तर पर प्रतियोगिता के लिए गूगल फाॅर्म 1 से 15 सितंबर तक भरे जाएंगे और परिणाम 20 सितंबर तक घोषित होगा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। राज्य स्तरीय फार्म 10 अक्तूबर तक भरे जाएंगे और प्रतियोगिता 15 अक्तूबर तक पूरी होगी। परिणाम 20 अक्तूबर तक एनसीईआरटी को भेजा जाएगा। प्रतियोगिता में कक्षा 9 से 12 तक पढ़ाने वाले शिक्षक, चाहे वे राज्य या केंद्रीय बोर्ड से संबद्ध राजकीय, एडेड या निजी विद्यालय से हों, भाग ले सकेंगे। बीएसए राजीव पाठक ने बताया कि शिक्षकों की कलात्मक प्रतिभा निखारने के लिए एनसीईआरटी की एक समृद्धि राष्ट्रीय प्रतियोगिता होगी। इसके लिए आवेदन लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed