{"_id":"62659894711ef5015a56539a","slug":"prepare-for-flood-protection-by-may-20-dm-azamgarh-news-vns6500878132","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ से बचाव की 20 मई तक कर लें तैयारी : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ से बचाव की 20 मई तक कर लें तैयारी : डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। जिलाधिकारी विशाल भारद्घाज ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि बाढ़ से बचाव की तैयारियों में जुट जाएं। 20 मई तक हर हाल में तैयारी पूरी कर लें। डीएम ने बाढ़ के लिहाज से संवेदनशील नदी घाघरा के आसपास के इलाकों में संभावित बाढ़ से पूर्व की गई तैयारियों की समीक्षा की और कहा कि बंधों, बाढ़ चौकियों, आश्रय स्थलों, बाढ़ के दौरान फैलने वाली संक्रामक बीमारियों आदि के बारे में संबंधित विभागीय अधिकारी तैयारी कर लें।
डीएम ने रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय समिति की बैठक में बाढ़ से बचाव को लेकर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि बाढ़ के दृष्टिकोण से संवेदनशील नदी घाघरा के आसपास के क्षेत्रों में बाढ़ से बचाव पर नजर रखी जाए। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया कि बाढ़ से प्रभावित सभी सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का भ्रमण कर सभी आवश्यक दवाओं व टीका उपल करा दें। बाढ़ आने से पहले बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की आंगनवाड़ी एवं आशा बहुओं को आवश्यक दवाएं उपलब्ध करा दें। कहा कि सभी प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सक एवं अन्य स्टाफ की पर्याप्त संख्या में तैनाती की जाए। जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया कि बाढ़ आने पर प्रभावित क्षेत्र के पशुओं के लिए चारा, भूसा एवं दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता कराएं। पशुओं का वैक्सीनेशन व टीकाकरण पहले ही शुरू कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि भूसा आदि के लिए टेंडर प्रक्रिया तत्काल कराएं।
शौचालय की व्यवस्था कराई जाए
आजमगढ़। जिलाधिकारी विशाल भारद्घाज ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिया कि बाढ़ के दौरान बच्चों एवं महिलाओं के शौचालय की व्यवस्था एवं ग्राम प्रधान के माध्यम से क्लोरीन का टेबलेट समय से वितरण करें। बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों के संपर्क मार्गों पर स्ट्रीट लाइट, सोलर लाइट को लगवाना सुनिश्चित करें तथा पंचायत भवन का भी निर्माण कार्य पूरा करा लिया जाए।
विज्ञापन
20 मई तक सिल्ट सफाई कराएं
आजमगढ़। जिलाधिकारी ने लघु सिंचाई विभाग को निर्देश दिया कि सिल्ट सफाई कार्य को प्रत्येक दशा में 20 मई तक पूर्ण कराया जाए। कहा कि सिल्ट सफाई से संबंधित टेंडर को एक सप्ताह में पूर्ण करें। जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी को निर्देश दिया कि संवेदनशील क्षेत्रों को जोड़ने वाले प्रमुख रास्तों की मरम्मत एवं शुद्धिकरण कार्य को प्राथमिकता से कराना सुनिश्चित करें।
जलजमाव की नहीं आनी चाहिए समस्या
आजमगढ़। जिलाधिकारी ने ईओ नगर पालिका आजमगढ़ को निर्देश दिया कि आगामी बारिश में जलजमाव की स्थिति न उत्पन्न हो, उसकी तैयारी अभी से सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि नालों की सफाई आदि कार्यों को प्राथमिकता से कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पंप हाउसों के लिए बिजली, जनरेटर की व्यवस्था पहले से करें। उन्होंने कहा कि पानी निकालने के लिए आवश्यकतानुसार मोटर पंप की व्यवस्था समय से कर लिया जाए।
समय से वितरित करें राशन
आजमगढ़। डीएम ने खाद एवं रसद विभाग को निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र की जनता को राशन वितरण समय से कराएं। कहा कि 0 से 1 वर्ष के बच्चों को पोषाहार, दूध एवं दलिया का भी वितरण करें। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता को निर्देश दिया कि बाढ़ क्षेत्र के सभी चैनलों की मरम्मत कार्य को तत्काल पूर्ण कर लें। उन्होंने कहा कि पानी घटने और बढ़ने की जानकारी क्षेत्रीय लोगों को उपलब्ध कराते रहें।
तहसील पर उपलब्ध होना चाहिए मोबाइल नंबर
आजमगढ़। जिलाधिकारी ने कहा कि गांव में कोविड-19 के लिए गठित निगरानी समिति, युवक मंगल दलों के मोबाइल नंबर तहसील पर उपलब्ध होना चाहिए। कहा कि अच्छे तैराको के नाम और मोबाइल नंबर तथा किराए के नाव आदि की व्यवस्था निर्धारित समय से पहले कर लिया जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिल कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आजाद भगत सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एडीएम सगड़ी गौरव कुमार तथा अन्य सभी विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।