फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Preparations for arrival of former CM Akhilesh Yadav in full swing

Akhilesh Yadav Visit: पूर्व सीएम अखिलेश तीन जुलाई को आएंगे आजमगढ़, कार्यकर्ताओं में उत्साह; तैयारी शुरू

Thu, 26 Jun 2025 01:46 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 26 Jun 2025 01:46 PM IST
सार

Varanasi News: पूर्व सीएम अखिलेश यादव के स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। इसे लेकर सपा के पदाधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Preparations for arrival of former CM Akhilesh Yadav in full swing
Akhilesh Yadav - फोटो : एएनआई

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का तीन जुलाई को आगमन प्रस्तावित है। वह अनवरगंज में सपा कार्यालय के उद्घाटन के लिए आने वाले हैं। इस सिलसिले में जिलाध्यक्ष हवलदार यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय में फ्रंटल संगठनों की बैठक हुई। इसमें आयोजन के लिए जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि पूर्व सीएम अखिलेश यादव के स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उन्होंने बताया कि तीन जुलाई को होने वाले कार्यक्रम में जिले के कोने-कोने से पार्टी समर्थक शामिल होंगे। सभी फ्रंटल संगठन अपने-अपने संगठनात्मक ड्रेस में कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। जिन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे पूरी निष्ठा से निभाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने प्रदेश को अघोषित आपातकाल में झोंक दिया है। साहित्यकारों, लेखकों, बुद्धिजीवियों और राजनेताओं पर मुकदमे लादकर डराने-धमकाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश का युवा भाजपा सरकार के दमन और अत्याचार के सामने झुकने वाला नहीं है।

जिला अध्यक्ष ने कहा कि युवाओं के हाथ में ही सामाजिक और राजनीतिक बदलाव की चाबी है और साल 2027 में अखिलेश यादव को फिर से मुख्यमंत्री बनाना ही समाजवादी कार्यकर्ताओं का लक्ष्य है। बैठक में रामजीत यादव राष्ट्रीय सचिव अंबेडकर वाहिनी, जवाहिर यादव राष्ट्रीय सचिव शिक्षक सभा, अजीत कुमार राव राष्ट्रीय सचिव अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ, दुर्गेश यादव जिला अध्यक्ष युवजन सभा, गुलाब राजभर जिला अध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed