{"_id":"67221c42b1f0beb79a0a7cab","slug":"preparations-for-chhath-festival-gained-momentumthekma-np-president-representative-took-charge-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh: छठ पर्व की तैयारियों ने पकड़ा जोर, ठेकमा नंप अध्यक्ष प्रतिनिधि ने संभाली कमान, शुरू हुआ सफाई का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh: छठ पर्व की तैयारियों ने पकड़ा जोर, ठेकमा नंप अध्यक्ष प्रतिनिधि ने संभाली कमान, शुरू हुआ सफाई का काम
Wed, 30 Oct 2024 05:15 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क,आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क,आजमगढ़
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Wed, 30 Oct 2024 05:15 PM IST
सार
छठ पूजा को लेकर नपं अध्यक्ष प्रतिनिधि ने कमान संभाल ली है। इस दौरान तालाबों और पोखरों की सफाई कराई जा रही है इसके साथ ही भक्तों के चलने वाले मार्ग की मरम्मत भी कराई जा रही है।
विज्ञापन
छठ पूजा 2024
- फोटो : amar ujala
विस्तार
ठेकमा नगर पंचायत मार्टीनगंज में आगामी छठ पूजा के लिए सफाई व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए नगर पंचायत प्रतिनिधि सौरभ सिंह बीनू ने खुद कमान संभाल ली है। उन्होंने पहले ही नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी और सफाई कर्मियों के साथ बैठक कर निर्देश दिए थे कि छठ पूजा के लिए आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी की जाए।
विज्ञापन
खासकर जिन वार्डों में छठ पूजा के कार्यक्रम होते हैं, उन स्थानों के तालाबों और पोखरों की सफाई और चूने का छिड़काव सुनिश्चित किया जाए। इसके क्रम में बुधवार की सुबह वार्ड नंबर 13 निराला नगर में, सौरभ सिंह बीनू दर्जनों सफाई कर्मियों के साथ पहुंचे और स्वयं सफाई कार्य की निगरानी की। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर विशाल सिंह, रवि तिवारी, कवि तिवारी, चंदन कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन