फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Praspa chief Shivpal reached the district, welcomed everywhere

जिले में पहुंचे प्रसपा मुखिया शिवपाल, जगह-जगह हुआ स्वागत

Sat, 13 Nov 2021 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Praspa chief Shivpal reached the district, welcomed everywhere
आजमगढ़। सामाजिक परिवर्तन यात्रा पर निकले प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव शनिवार की शाम जनपद की सीमा में प्रवेश कर गए। जिले में प्रसपा मुखिया के पहुंचते ही जगह-जगह समर्थकों व कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके पश्चात वे रेलवे स्टेशन क्षेत्र स्थित दामोदर कुंज पहुंचे जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे। इसके पश्चात रविवार को जगह-जगह उनका स्वागत होगा और अतरौलिया में वे जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

अमिलो संवाददाता के अनुसार शिवपाल यादव के सामाजिक परिवर्तन रथयात्रा के जिले की सीमा में पहुंचते ही सठियांव बाजार में कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों पर जम कर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सामाजिक परिवर्तन रथयात्रा सत्ता परिवर्तन व देश प्रदेश में भाईचारे की नीति पर चलने का संदेश देती है। महंगाई, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था, महिला उत्पीड़न से जनता अब उब चुकी है। आगामी विधानसभा चुनाव में जनता ऐसे लोगों को सत्ता से बेदखल करेगी और प्रदेश में बदलाव होगा। प्रसपा प्रदेश की अगली सरकार में अहम भूमिका में होगी। इस अवसर पर पर प्रमुख महासचिव अभिषेक सिंह आशू, ओमप्रकाश यादव, देवनाथ यादव, प्रदेश महासचिव रामदर्शन यादव, मौलाना अजमल, आनंद उपाध्याय आदि उपस्थित रहे। इसके बाद शाहगढ़ बाजार, नरौली तिराह पर भी प्रसपा मुखिया का स्वागत किया गया। प्रसपा मुखिया रेलवे स्टेशन स्थित दामोदर कुंज में रात्रि विश्राम करेंगे। रविवार को जिले से रथयात्रा वापस आगे बढ़ेगी। बवाली मोड़, करतालपुर, भंवरनाथ, कप्तानगंज, कौड़िया व बूढ़नपुर में प्रसपा कार्यकर्ताओं द्वारा रथ यात्रा का स्वागत किया जाएगा। अतरौलिया पहुंचने पर जनसभा होगी और इसके बाद प्रसपा मुखिया अंबेडकरनगर के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed